पैरा-तीरंदाज के 27 सदस्यीय भारतीय दल ने अपने 2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता अभियान का समापन, छह स्वर्ण पदक के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर समाप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल मिलाकर भारतीय दल ने 12 पदक - छह स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य जीते।
2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता 2-11 फरवरी 2025 तक बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित किया गया था।
ग्यारह देशों - थाईलैंड, भारत, इंडोनेशिया, चीनी ताइपे (ताइवान), हांगकांग चीन, फिलीपींस, मलेशिया, जर्मनी, सिंगापुर, स्लोवेनिया, संयुक्त राज्य अमेरिका- की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारत ने दो स्वर्ण समेत छह पदक जीते।
महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में सरिता ने सिंगापुर की नूर सियाहिदा अलीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
श्याम सुंदर स्वामी ने पुरुष कंपाउंड ओपन वर्ग में इंडोनेशिया के केन स्वागुमिलांग को हराकर भारत के लिए छठा और इस प्रतियोगिता में अंतिम स्वर्ण पदक जीता।
राकेश कुमार ने पुरुष कंपाउंड ओपन वर्ग में मलेशिया के विरो जूलिन को टाइ ब्रेकर शूटआउट में हराकर कांस्य पदक जीता।
पूजा, महिलाओं के रिकर्व ओपन के फाइनल में अपना अंतिम मैच स्लोवाकिया की ज़िना लावरिन्क से हार गईं और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
स्वर्ण पदक विजेता
रजत पदक विजेता
कांस्य पदक विजेता
2025 पैरा तीरंदाजी एशिया कप-विश्व रैंकिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पदक विजेता देशों की अंतिम स्थिति की सूची इस प्रकार है।
स्थान |
देश |
स्वर्ण पदक |
रजत पदक |
कांस्य पदक |
कुल पदक |
1 |
भारत |
6 |
3 |
3 |
12 |
2 |
थाईलैंड |
3 |
1 |
4 |
8 |
3 |
इंडोनेशिया |
1 |
4 |
1 |
|
4 |
स्लोवेनिया |
1 |
- |
- |
1 |
5 |
चीनी ताइपे (ताइवान) |
- |
2 |
2 |
|
6 |
सिंगापुर |
- |
1 |
- |
1 |
7 |
फिलिपींस |
- |
- |
2 |
2 |