अर्मेनिया के येरेवन में 23 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया गया। आईबीए जूनियर विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने तीन स्वर्ण, नौ रजत और पाँच कांस्य पदक सहित कुल 17 पदक प्राप्त किए।
भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी:
- भारत की युवा मुक्केबाज पायल (48 किग्रा), निशा (52 किग्रा) और आकांशा (70 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त की।
- पायल ने फाइनल में अर्मेनिया की पेट्रोसियन हेघिन को हराकर भारत को प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।
चैंपियनशिप के अंतिम दिन 4 दिसंबर को तीन अन्य लड़कियों ने - विनी (57 किग्रा), सृष्टि (63 किग्रा) और मेघा (80 किग्रा) अपने-अपने स्वर्ण पदक मुकाबलों में हार के बाद रजत पदक पदक प्राप्त किया।
लड़कों के वर्ग में, साहिल (75 किग्रा) और हेमंत (80 किग्रा) ने अपने-अपने फाइनल में 0-5 से हारकर रजत पदक प्राप्त किए।
इस प्रतियोगिता में भारत ने कुल 26 सदस्यीय टीम भेजा था। जिसमें कुल 12 भारतीयों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया जो इस संस्करण में किसी भी अन्य देश से अधिक था।
भारतीय पदक विजेताओं की सूची:
महिला वर्ग:
- स्वर्ण : पायल (48 किलोग्राम), निशा (52 किलोग्राम) और आकांक्षा (70 किलोग्राम)
- रजत : अमिषा (54 किलोग्राम), विनी (57 किलोग्राम), श्रुष्टि साठे (63 किलोग्राम), मेघा (80 किलोग्राम) और प्राची टोकस (80 किलोग्राम से ज्यादा)
- कांस्य : नेहा लुंथी (46 किलोग्राम), परी (50 किलोग्राम), निधि ढुल (66 किलोग्राम) और कृतिका (75 किलोग्राम)
पुरुष वर्ग:
- रजत : जतिन (54 किलोग्राम), साहिल (75 किलोग्राम), हार्दिक पंवार (80 किलोग्राम) और हेमंत सांगवान (80 किलोग्राम से ज्यादा);
- कांस्य : सिकंदर (48 किलोग्राम);