हिमाचल प्रदेश, नई दिल्ली में 15 दिवसीय ‘हिम महोत्सव’ का आयोजन करने जा रहा है। 16 से 30 दिसंबर तक आयोजित इस महोत्सव का आयोजन नई दिल्ली में किया जा रहा है। यह महोत्सव, प्रदेश के लोंगों के लिए एक व्यापारिक मंच प्रदान करेगा।
हिम महोत्सव का उद्धाटन:
- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 दिसंबर 2023 को महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
हिम महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य:
- महोत्सव का उद्देश्य कारीगरों और शिल्पकारों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय लोंगों द्वारा उत्पादित वस्तुओं का विपणन करना है।
- राज्य के समृद्ध शिल्प, हथकरघा और व्यंजनों को प्रदर्शित करना है।
- इस महोत्सव का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में एक फैशन शो के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति, शिल्प और व्यंजनों का प्रदर्शन करना है।
- इन्हें लोकप्रिय बनाने के लिए फैशन डिजाइनरों की मदद से पारंपरिक हिमाचली कपड़ों को प्रदर्शित करने के लिए कारीगरों को शामिल किया गया है।
हिम क्राफ्ट महोत्सव का नोडल विभाग ‘एचपीटीडीसी’:
- ‘हिम क्राफ्ट महोत्सव’ के लिए नोडल विभाग हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) होगा और ग्रामीण विकास विभाग इस महोत्सव का भागीदार होगा।
- हिमाचल के शिल्प को लोकप्रिय बनाने की अपार संभावनाएं हैं।
- इस साल की शुरुआत में नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लगाए गए सभी स्टालों के बीच हिम क्राफ्ट ने 2.50 करोड़ रुपये की सबसे अधिक बिक्री की थी।
- इस कार्यक्रम में सांसदों और नई दिल्ली में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
- हिमाचल हथकरघा एवं हस्तशिल्प निगम को हिम क्राफ्ट नाम दिया गया है और एक लोगो(चिन्ह) दिया गया है।
हिम महोत्सव के मुख्य आकर्षण:
- हिमाचल की नाटी, चंबा रुमाल, कुल्लू और किन्नौर शॉल और कांगड़ा लघु चित्रों जैसे शिल्प का प्रदर्शन किया जा रहा है।
- इस महोत्सव में 60 कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को मुफ्त स्टॉल प्रदान किया गया है जिससे की वे प्रदेश के विभिन्न वस्तुओं को प्रदर्शित कर सके।
हिमाचल प्रदेश के बारे में:
- राजधानी: शिमला
- मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू
- राज्यपाल: शिव प्रताप शुक्ला