Home > Current Affairs > State > Hemant Soren sworn in as the Jharkhand Chief Minister for 4th time

हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

Utkarsh Classes Last Updated 28-11-2024
Hemant Soren sworn in as the Jharkhand Chief Minister for 4th time Appointment 5 min read

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम ) के नेता हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर 2024 को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गणगवार ने रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित एक समारोह में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

हेमंत सोरेन, जिनके नेतृत्व में सत्तारूढ़ इंडिया  गठबंधन, जिसमें उनकी पार्टी झामुमो भी शामिल है, को हाल में हुए विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत दिलाई, से शपथ लेने वाले एकमात्र मंत्री थे। उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री बाद में शपथ लेंगे। 

शपथ ग्रहण समारोह में कौन-कौन शामिल हुए?

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान, इंडिया गठबंधन के सभी शीर्ष नेता- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य मौजूद शीर्ष नेता मौजूद थे। 

शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया  गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने भी भाग लिया। 

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री

यह चौथी बार है जब हेमंत सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने पहली बार 13 जुलाई 2013 को झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी और 28 दिसंबर 2014 तक पद पर बने रहे। 

उनका दूसरा कार्यकाल 2019- 31 जनवरी 2024 तक था, और तीसरा कार्यकाल 4 जुलाई- 28 नवंबर 2024 तक था।

चार बार मुख्यमंत्री बनकर, उन्होंने अपने पिता शिबू सोरेन का रिकॉर्ड तोड़ा, जो तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान, हेमंत सोरेन ने इंडिया  गठबंधन को प्रचंड बहुमत दिलाया। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा में इंडिया  गठबंधन ने 56 सीटें जीतीं।

हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में हेमंत सोरेन ने भाजपा के गमलील हेम्ब्रोम को हराकर बरहेट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 39,791 मतों से जीती।

यह भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन ने झारखंड चुनाव में जीत दर्ज की

झारखंड के मुख्यमंत्री

बिहार पुनर्गठन अधिनियम 2000 के अधिनियमन के बाद झारखंड को भारत के 28वें राज्य के रूप में 15 नवंबर 2000 को बनाया गया था।

आज तक, सात लोग इसके मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी के बाबूलाल मरांडी झारखंड के पहले मुख्यमंत्री थे।

क्रम संख्या 

मुख्यमंत्री 

अवधि 

राजनीतिक दल

1

बाबूलाल मरांडी

15 मार्च 2000-17 मार्च 2003

भारतीय जनता पार्टी

2

अर्जुन मुंडा 

18 मार्च 2003-02 मार्च 2005 

भारतीय जनता पार्टी

3

शिबू सोरेन

2 मार्च 2005 - 12 मार्च 2005

झारखंड मुक्ति मोर्चा

4

अर्जुन मुंडा 

12 मार्च 2005 - 19 सितम्बर 2006

भारतीय जनता पार्टी

5

मधु कोड़ा 

19 सितंबर 2006 -27 अगस्त 2008

निर्दलीय 

6

शिबू सोरेन

27 अगस्त 2008- 18 जनवरी 2009

झारखंड मुक्ति मोर्चा

7

शिबू सोरेन

30 दिसंबर 2009-1 जून 2010

झारखंड मुक्ति मोर्चा

8

अर्जुन मुंडा 

11 सितंबर 2010-18 जनवरी 2013

भारतीय जनता पार्टी

9

हेमन्त सोरेन 

13 जुलाई 2013- 28 दिसंबर 2014

झारखंड मुक्ति मोर्चा

10

रघुबर दास  

28 दिसंबर 2014-23 दिसंबर 2019

भारतीय जनता पार्टी

11

हेमन्त सोरेन 

27 दिसंबर 2019 - 31 जनवरी 2024

झारखंड मुक्ति मोर्चा

12

चंपई सोरेन

2 फरवरी 2024- 4 जुलाई 2024 

झारखंड मुक्ति मोर्चा

13.

हेमन्त सोरेन 

4 जुलाई 2024- 28 नवंबर 2024

झारखंड मुक्ति मोर्चा

14

हेमन्त सोरेन

28 नवंबर 2024- 

झारखंड मुक्ति मोर्चा

FAQ

उत्तर: झारखंड मुक्ति मोर्चा

उत्तर: संतोष कुमार गणगवार

उत्तर: बरहेट निर्वाचन क्षेत्र

उत्तर: हेमंत सोरेन।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.