Home > Current Affairs > National > Government Aims to Open 740 Eklavya Model Residential Schools

740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलेगी सरकार

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Government Aims to Open 740 Eklavya Model Residential Schools Government Scheme 4 min read

सरकार अनुसूचित जनजाति (एसटी) के युवाओं के लिए 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोलने की योजना पर काम कर रही है। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सरकार ने इसकी घोषणा की। 392 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अबतक लगभग 1.05 लाख से अधिक बच्चे नामांकित हैं। 15 नवंबर को, भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। कम से कम 20,000 एसटी निवासियों और 50% से अधिक आदिवासी आबादी वाले प्रत्येक ब्लॉक में एक ईएमआरएस खोले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस)

  • एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) की शुरुआत 1997-98 में की गई थी। यह जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है।
  • ये स्कूल न केवल शैक्षणिक विकास बल्कि विद्यार्थियों के संपूर्ण विकास पर जोर देते हैं। 
  • प्रत्येक स्कूल की क्षमता 480 छात्रों की है और यह कक्षा VI से XII तक के छात्रों को सेवा प्रदान करता है।
  • ईएमआरएस आवासीय विद्यालय हैं जो नवोदय विद्यालयों की तर्ज पर बनाये जाते हैं। 
  • नोडल मंत्रालय - जनजातीय कार्य मंत्रालय।

अन्य सुविधाएं

  • जनजातीय कार्य मंत्रालय, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना और संचालन के लिए नोडल मंत्रालय है।
  • ईएमआर स्कूल शिक्षा में सीबीएसई पाठ्यक्रम का अनुपालन करता है।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 275(1) के तहत, अनुदान के माध्यम से राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ईएमआरएस स्थापित किये जाते हैं।
  • जनजातीय छात्रों के लिए राष्ट्रीय शिक्षा सोसायटी (NESTS) जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत कार्यरत एक  स्वायत्त संगठन है।

केन्द्रीय विद्यालय

  • द्वितीय केंद्रीय वेतन आयोग ने केंद्रीय विद्यालय के स्थापना की सिफारिश की।
  • वर्ष 1963 में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हुई
  • शिक्षा मंत्रालय के तहत कार्यरत केंद्रीय विद्यालय संगठन, केंद्रीय विद्यालयों का संचालन और विनियमन करती है।
  • केन्द्रीय विद्यालय संगठन को 1965 में सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया था।
  • यह संगठन पूरी तरह से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित है।

जवाहर नवोदय विद्यालय

  • नई शिक्षा नीति 1986 के अनुसार भारत मे केंद्र सरकार द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय प्रारम्भ किये गए। ये विद्यालय मुख्यतः ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए हैं।
  • यह एक शिक्षा-सह-आवासीय विद्यालय है, जिसे नवोदय विद्यालय समिति द्वारा  संचालित और विनियमित किया जाता है। 
  • नवोदय विद्यालय समिति का मुख्यालय नोएडा में स्थित है।
  • शिक्षा मंत्रालय के तहत, नवोदय विद्यालय समिति एक स्वायत निकाय है।
  • जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के दिमाग की उपज थी।
  • कक्षा छठी से बारहवीं  तक कि कक्षायें संचालित की जाती हैं।

FAQ

उत्तर. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) की स्थापना 1997-1998 में की गई।

उत्तर. दूसरे केंद्रीय वेतन आयोग ने केंद्रीय विद्यालय के स्थापना की सिफारिश की।

उत्तर. नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) की स्थापना जनजातीय मामलों के मंत्रालय के तहत की गई है।

उत्तर. नवोदय विद्यालय समिति शिक्षा मंत्रालय के तहत, एक स्वतंत्र निकाय है।

उत्तर. एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिए नोडल मंत्रालय जनजातीय मामलों का मंत्रालय है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.