43 खेल विधाओं के साथ 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा गोवा
Utkarsh Classes
07-10-2023
Sport
4 min read
6 सितंबर 2023 को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी देते हुए कहा कि गोवा 37वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा, जिसमें अब तक के रिकॉर्ड 43 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा।
37वें राष्ट्रीय खेल आयोजन एथलेटिक कौशल व सौहार्द का जश्न मनाने का अवसर होगा और इसमें कई रोमांचक खेल स्पर्धाओं की शुरुआत की जाएगी।
37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर 'मोगा':
37वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर को 'मोगा' नाम दिया गया है।
37वां राष्ट्रीय खेल 15 दिवसीय होगा: ओलंपिक शैली के बहु-खेल स्पर्धा में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी होगी। यह खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक (15 दिवसीय) आयोजित किये जाएंगे।
पूरे राज्य में कई स्थल विभिन्न प्रतियोगिताओं की मेजबानी करेंगे, जिनमें से साइकिलिंग और गोल्फदिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
37वां राष्ट्रीय खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा?
गुजरात में पिछले आयोजन, जिसमें कुल 36 खेल विधाओं को शामिल किया गया था और केरल के 2015 संस्करण में 33 खेल विधाओं को शामिल किया गया था।
इनकी तुलना में इस वर्ष का राष्ट्रीय खेल अब तक का सबसे बड़ा आयोजन होगा।
गोवा पर्यटन के साथ-साथ खेलों पर भी अधिक ध्यान दे रहा है:
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत गोवा में एक फलते-फूलते खेल इकोसिस्टम को स्थापित करने की आकांक्षा रखते हैं। जिस तरह पर्यटक लंबे समय से हमारे खूबसूरत समुद्र तटों का आनंद लेते रहे हैं, उसी तरह अब गोवा का लक्ष्य दुनिया भर से खेल प्रेमियों को आकर्षित करना है।
आयरनमैन और वर्ल्ड टेबल टेनिस जैसे आयोजनों ने अंतरराष्ट्रीय खेल स्पर्धाओं की मेजबानी में हमारी क्षमताओं का प्रदर्शन किया है।
कई नए खेलों की होगी शुरुआत:
37वें राष्ट्रीय खेलों में पदक के स्तर पर कई नए खेलों की शुरुआत होगी, जिनमें बीच फुटबॉल, रोल बॉल, गोल्फ, सेपकटकरॉ, स्क्वे मार्शल आर्ट, कलियारापट्टू और पेनकक सिलाट शामिल हैं।
नौकायन और तायक्वोंडो की वापसी:
इसके अतिरिक्त, नौकायन और तायक्वोंडो की वापसी हो रही है जिन्हें पिछले संस्करण में शामिल नहीं किया गया था।
परंपरा का जश्न मनाने के लिए, लगोरी और गतका के खेल को प्रदर्शन खेल के रूप में शामिल किया गया है, जिससे इस आयोजन में एक अनूठा और सांस्कृतिक आयाम जुड़ गया है।
इस आयोजन में करीब 10,000 से अधिक एथलीट उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए जुटेंगे।
चीन में चल रहे एशियन गेम्स 2022 में भारत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अब तक का सर्वाधिक पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक्स 2024 के लिए तैयारी का अच्छा संकेत है।
FAQ
Answer - गोवा
Answer - अब तक के रिकॉर्ड 43 खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा।
Answer - यह खेल 26 अक्टूबर से 9 नवंबर तक (15 दिवसीय) आयोजित किये जाएंगे।
Answer - साइकिलिंग और गोल्फ दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the
Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.