Home > Current Affairs > International > Global Firepower Military Strength Ranking 2024: India at 4th Place

ग्लोबल फायरपावर मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024: भारत चौथे स्थान पर

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Global Firepower Military Strength Ranking 2024: India at 4th Place Report 3 min read

विश्व की सबसे शक्तिशाली सेनाओं पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की ओर से रिपोर्ट जारी की गई है। मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग रिपोर्ट 2024 के अनुसार अमेरिका की सैन्य क्षमता को दुनिया की सबसे शक्तिशाली सशस्त्र सेनाओं की सूची में सर्वाधिक आँका गया है। इस सूची में दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे स्थान पर चीन है। भारत इस सूची में चौथे स्थान पर है।

145 देशों का आकलन किया गया: 

  • इस वर्ष 2024 के लिए ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग में 145 देशों का आकलन किया गया है। इस वर्ष के रैंकिंग में 60 से अधिक कारकों को ध्यान में रखा गया है। इनमें से कुछ प्रमुख निम्न हैं: 
    • सैनिकों की संख्या
    • सैन्य उपकरण
    • वित्तीय स्थिरता
    • भौगोलिक स्थिति
  • उपरोक्त कारकों के सहयोग से पॉवरइंडेक्स स्कोर निर्धारित किए जाते हैं। इसमें कम स्कोर मजबूत सैन्य क्षमता को दिखाते हैं।
  • ग्लोबल फायरपावर ने एक विज्ञप्ति के अनुसार, 'हमारा अनोखा इन-हाउस फॉर्मूला छोटे, अधिक तकनीकी रूप से उन्नत देशों को बड़ी, कम विकसित शक्तियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देता है। बोनस और दंड के रूप में विशेष संशोधक को अधिक परिष्कृत करने के लिए लागू किया जाता है। यह सूची प्रति वर्ष जारी की जाती है।

ग्लोबल फायर पावर रैंकिंग जारी करने का उद्देश्य: 

  • इस बहुआयामी दृष्टिकोण का उद्देश्य मारक क्षमता से अलग सैन्य क्षमताओं की संपूर्ण तस्वीर पेश करना है।
  • आर्थिक ताकत, रसद और यहां तक कि भूगोल को ध्यान में रखते हुए ग्लोबल फायर पावर वैश्विक सैन्य के बारे में अधिक डिटेल प्रदान करने की उम्मीद करता है। 
  • इस रिपोर्ट में 145 देशों को शामिल किया गया है। 
  • यह भी जांच की गई है कि प्रत्येक देश की रैंकिंग एक वर्ष से अगले वर्ष तक कैसे बदल गई है। 

ग्लोबल फायरपावर में दस शीर्ष व दस निम्न रैंक वाले देश: 

विश्व के शीर्ष-दस सबसे शक्तिशाली देश: 

  1. अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. दक्षिण कोरिया
  6. यूनाइटेड किंगडम
  7. जापान
  8. तुर्किये
  9. पाकिस्तान
  10. इटली

इस सूची में फ्रांस को 11वें स्थान पर रखा गया है। फ्रांस के बाद क्रमशः ब्राजील, इंडोनेशिया, ईरान, मिस्त्र, ऑस्ट्रेलिया, इस्राइल, यूक्रेन, जर्मनी और स्पेन को शीर्ष 20 ताकतवर देशों में स्थान दिया गया है। 

विश्व के शीर्ष-दस सबसे कम शक्तिशाली देश:

  1. भूटान
  2. मोल्डोवा
  3. सूरीनाम
  4. सोमालिया
  5. बेनिन
  6. लाइबेरिया
  7. बेलीज
  8. सिएरा लियोन
  9. सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
  10. आइसलैंड

FAQ

उत्तर :- ग्लोबल फायरपावर

उत्तर :- संयुक्त राज्य अमेरिका

उत्तर :- चौथे

उत्तर :- भूटान
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.