Home > Current Affairs > National > Former LS Speaker & former CM of Maharashtra Manohar Joshi passes away

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी का निधन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Former LS Speaker & former CM of Maharashtra Manohar Joshi passes away Person in News 4 min read

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का 23 फरवरी 2024 को निधन हो गया। 86 वर्षीय श्री जोशी ने 23 फरवरी के सुबह करीब तीन बजे मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। श्री जोशी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जोशी का अंतिम संस्कार दादर श्मशान भूमि में किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुःख: 

  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मनोहर जोशी वर्ष 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष भी रहे थे। 

शिवसेना से जोशी का रहा है संबंध:  

  • मनोहर जोशी शिवसेना संस्थापक बाल ठाकरे के काफी करीबी थे। 
  • अपने समय में मनोहर जोशी, शिवसेना के दिग्गज नेता हुआ करते थे। श्री जोशी को पिछले वर्ष मई में ब्रेन हैमरेज के बाद इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मनोहर जोशी का राजनीतिक सफर: 

  • मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। मनोहर जोशी अविभाजित शिव सेना से राज्य में शीर्ष पद पर आसीन होने वाले पहले नेता थे। 
  • मनोहर जोशी सांसद के रूप में भी चुने गए और 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे, जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार सत्ता में थी।

मनोहर जोशी का टीचर से सीएम बनने का सफर: 

  • मनोहर जोशी अपने आरंभिक जीवन में एक टीचर थे। शुरुआती जीवन में जोशी आरएसएस से जुड़े थे। फिर शिवसेना की 1966 में स्थापना के बाद वो उससे जुड़ गए। जोशी इस पार्टी से सीएम से लेकर लोकसभा स्पीकर तक बने।
  • वर्ष 1976 से 1977 तक जोशी मुंबई के मेयर भी रहे।
  • बाद में पुनः वर्ष 1995 में जब महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा की गठबंधन सरकार बनी  तब उन्हें सीएम बनाया गया। जोशी 1999 तक 4 साल के लिए सीएम बने थे।
  • मनोहर जोशी बालासाहेब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद नेता थे। बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि वो सीएम नहीं बनेंगे। यही कारण था कि उन्होंने अपने सबसे करीबी मनोहर जोशी को महाराष्ट्र का सीएम बनाया। 

काली पट्टी पहनकर खेले मुंबई के खिलाड़ी: 

  • मनोहर जोशी मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके थे। 23 फरवरी 2024 के रणजी ट्रॉफी मैच में मनोहर जोशी को श्रद्धांजलि के तौर पर मुंबई के खिलाड़ी काली पट्टी पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मुंबई बनाम बड़ौदा का मैच खेला जा रहा है।

FAQ

उत्तर : महाराष्ट्र

उत्तर : शिवसेना

उत्तर : मनोहर जोशी वर्ष 2002 से 2004 तक लोकसभा अध्यक्ष रहे थे।

उत्तर पूर्व में मनोहर जोशी 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.