Home > Current Affairs > National > Ex-ISRO chief K Sivan appointed chairman of the board of IIT Indore

पूर्व इसरो प्रमुख के सिवन बने आईआईटी इंदौर के बोर्ड के चेयरमैन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Ex-ISRO chief K Sivan appointed chairman of the board of IIT Indore Appointment 5 min read

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख डॉ. के सिवन को मध्य प्रदेश में एक बड़े उत्तरदायित्व देते हुए उन्हें आईआईटी इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आईआईटी इंदौर के निदेशक सुहास एस जोशी ने अनुसार बोर्ड के नए अध्यक्ष के सिवन का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। डॉ. सिवन वर्तमान चेयरमैन डॉ. दीपक फाटक का स्थान लेंगे। 

  • उल्लेखनीय है कि आईआईटी इंदौर ने इसी वर्ष बीटेक स्पेस टेक्नोलॉजी आरंभ किया है और स्पेस साइंस में रिसर्च चल रही है।
  • ऐसे में डॉ. सिवन के स्पेस और एयरोनॉटिक्स इंजीनियरिंग के क्षेत्र में लंबे अनुभव का लाभ आईआईटी  इंदौर को प्राप्त हो सकेगा।
  • डॉ. सिवन के मार्गदर्शन में डिजाइन और मिशन सिम्युलेशन को विकसित करने में तेजी आई थी।
  • उन्होंने स्पेस साइंस व इंजीनियरिंग में रिसर्च के साथ एजुकेशन पर भी जोर दिया। इंदौर आईआईटी भी इस संभावना पर कार्य कर रही है।

डॉ. के सिवन:-  

  • डॉ के सिवन का जन्म 14 अप्रैल 1957 को एक किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम कैलासा वदिवु और माता का नाम चेलम है। डॉ. के सिवन की पत्नी का नाम मालती सिवान (हाउस वाइफ) है। सिवन के दो बच्चे, सिद्धार्थ सिवन और सुशांत सिवान हैं।
  • सिवन ने अपनी स्कूली शिक्षा मेला सरक्कलविलाई गाँव में तमिल माध्यम के सरकारी स्कूल से की है। बाद में उन्होंने दक्षिण त्रावणकोर हिंदू कॉलेज, नागरकोइल से बी.एससी किया। सिवन अपने पूरे परिवार में पहला स्नातक बने थे।
  • डॉ. सिवन की एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में विशेषज्ञता है। सिवन ने 1980 में आईआईटी मद्रास से अपनी इंजीनियरिंग पूर्ण करने के तत्पश्चात उन्होंने 1982 में भारतीय विज्ञान संस्थान, बैंगलोर से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री प्राप्त की। 

डॉ. के सिवन उपलब्धियां:-

  • डॉ. के सिवन मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्नातक होने के बाद वर्ष 1982 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में शामिल हुए। इसरो में कार्यकाल के दौरान उन्होंने 2006 में आईआईटी मुंबई से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डॉक्ट्रेट की उपाधि (पीएचडी) प्राप्त की।
  • डॉ. सिवन, इंडियन नेशनल एकेडमी ऑफ इंजीनियरिंग, एयरोनॉटिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया और सिस्टम सोसाइटी ऑफ इंडिया के साथी सदस्य हैं।

डॉ. सिवन को कई पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें कुछ प्रमुख निम्नलिखित हैं:-

  • डॉ. विक्रम साराभाई रिसर्च अवार्ड (1999)
  • इसरो मेरिट अवार्ड (2007)
  • बिरेन रॉय अंतरिक्ष विज्ञान पुरस्कार (2011)
  • मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एलुमनी एसोसिएशन,
  • चेन्नई से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (2013)
  • 2014 में चेन्नई के सत्यबामा विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉसा) से सम्मानित किया गया था।
  • बैंगलोर से प्रतिष्ठित पूर्व छात्र पुरस्कार (2018)
  • तमिलनाडु सरकार के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार (2019)।

इसरो के साथ डॉ. सिवन:- 

  • वे वर्ष 1982 में पीएसएलवी कार्यक्रम के साथ इसरो से जुड़े थे। 
  • सिवन 2018 से 2022 तक इसरो के अध्यक्ष थे। 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 मिशन के प्रभारी थे। वह एयरोस्पेस इंजीनियरिंग, अंतरिक्ष परिवहन प्रणाली इंजीनियरिंग, लॉन्च वाहन, मिशन डिजाइन, नियंत्रण, मार्गदर्शन डिजाइन, मिशन सिमुलेशन सॉफ्टवेयर डिजाइन, मिशन संश्लेषण और उड़ान प्रणालियों के विशेषज्ञ हैं।

FAQ

उत्तर: आईआईटी इंदौर के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस

उत्तर: डॉ. दीपक फाटक
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.