Home > Current Affairs > National > Dr. Bina Modi: Selected as the Outstanding Business Woman of 2023

डॉ. बीना मोदी: 2023 की उत्कृष्ट बिजनेस वुमन चुनी गई

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Dr. Bina Modi: Selected as the Outstanding Business Woman of 2023 Award and Honour 4 min read

मोदी एंटरप्राइजेज की चेयरपर्सन डॉ बीना मोदी को भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा 'आउटस्टैंडिंग बिजनेस वुमन ऑफ द ईयर - 2023' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

  • डॉ मोदी को यह पुरस्कार 30 जनवरी, 2024 को इंडो-अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएसीसी) द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित सम्मेलन में प्रदान किया गया। 
  • यह सम्मलेन नई दिल्ली के होटल द लीला पैलेस, चाणक्यपुरी में 'अमृतकाल-आत्मनिर्भर भारत में भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करना' विषय पर आयोजित किया गया था। 

सम्मलेन का उद्देश्य: 

  • इसका उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच आर्थिक और राजनयिक संबंधों को मजबूत करना था।
  • सम्मेलन में भारत में अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी और आईएसीसी के प्रतिनिधियों जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। 

डॉ. बीना मोदी को फॉर्च्यून500 और ईटी500 सूची में स्थान: 

  • नई दिल्ली उद्योग में उनके उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देता है जिसने उन्हें फॉर्च्यून500 और ईटी500 इंडिया कंपनियों की कुछ प्रतिष्ठित महिला अध्यक्षों में स्थान दिया है।

डॉ. बीना मोदी के बारे में: 

  • डॉ. बीना मोदी वर्तमान में मोदी एंटरप्राइजेज - के के मोदी ग्रुप की चेयरपर्सन हैं। 
  • डॉ. मोदी, ग्रुप के एफएमसीजी दिग्गज गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की भी प्रमुख हैं। 
  • ये भारत के कृषि-रसायन क्षेत्र के इंडोफिल की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक हैं। 
  • डॉ. मोदी के नेतृत्व में ग्रुप के सभी व्यवसायों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन डॉ मोदी का ध्यान लाभ से अधिक, लोगों और पृथ्वी ग्रह पर बना हुआ है।
  • डॉ. बीना मोदी की सराहना करते हुए, सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ ललित भसीन के अनुसार, वह एक अद्भुत व्यवसायी महिला हैं जो महिलाओं की पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं। उनके अग्रणी विचारों ने कई अन्य लोगों के लिए मार्ग प्रशस्त किया है।
  • डॉ. बीना मोदी के नेतृत्व में प्रमुख कंपनियों - गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया लिमिटेड और इंडोफिल ने वृद्धि के साल दर साल लगातार रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

डॉ. बीना मोदी को प्राप्त हुए प्रमुख सम्मान:  

  • डॉ. बीना मोदी 2 मानद डॉक्टरेट से सम्मानित हैं। पिछले वर्ष 2023 के लिए सम्मान में प्रमुखतः  
    • 'द एशिया वन वूमेन एम्पावरमेंट लीडरशिप प्रिंसिपल्स अवॉर्ड, एशिया, 2023' 
    • आउटलुक बिजनेस स्पॉटलाइट विजनरी लीडर अवॉर्ड 2023 के 'मोस्ट इंस्पायरिंग वुमन इन बिजनेस' पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 
  • लेकिन वह अपने पीपुल-फर्स्ट दर्शन को प्राथमिकता देती हैं। अपनी सभी उपलब्धियों के बीच, वह समूह की कई कंपनियों के लिए बार-बार मिलने वाले ग्रेट प्लेस टू वर्क प्रमाणपत्रों पर सबसे अधिक गर्व महसूस करती है।

FAQ

उत्तर:- डॉ. बीना मोदी

उत्तर:- मोदी एंटरप्राइजेज - के के मोदी ग्रुप, ग्रुप के एफएमसीजी दिग्गज गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया और इंडोफिल की चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक हैं।

उत्तर:- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

उत्तर:- डॉ. बीना मोदी

उत्तर :- डॉ. बीना मोदी।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.