राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत के 19 महानगरीय शहरों में से दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध के सबसे अधिक 14,158 मामले दर्ज किए गए है।
- दिल्ली के बाद मुंबई में 6,176 और बेंगलुरु में 3,924 मामले दर्ज किए गए।
- राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2022 में 1,204 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। इसमें 129 दहेज हत्या के मामले भी दर्ज किए गए।
आपराधिक घटनायें -
- रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल देश में कुल 58 लाख 24 हजार 946 अपराध दर्ज किए गए, जिनमें आईपीसी के तहत 35 लाख 61 हजार 379 अपराध और राज्य के विशेष कानूनों के तहत 22 लाख 63 हजार 364 अपराध शामिल हैं।
- आपराधिक मामलों में पूरे देश में उत्तर प्रदेश पहला, महाराष्ट्र दूसरा जबकि मध्यप्रदेश का तीसरा स्थान है।
- शहरों में अपराध के दर्ज मामलों में दिल्ली सबसे ऊपर है उसके बाद मुंबई और बेंगलुरु का स्थान रहा I
आईपीसी के तहत दर्ज मामले -
- उत्तर प्रदेश में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत सबसे अधिक 4 लाख 1 हजार 787 केस दर्ज है इसके बाद 3 लाख 74 हजार 38 मामलों के साथ महाराष्ट्र दूसरे और 2 लाख 98 हजार 578 मामलों के साथ मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है।
हत्या के सर्वाधिक मामले -
- हत्या के सबसे ज्यादा 3491 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद बिहार में 2930 और महाराष्ट्र में 2295 मामले दर्ज किए गए हैं I
- शहरों में सबसे ज्यादा हत्या की घटनाएं दिल्ली में हुई है I
अपहरण के सर्वाधिक मामले -
- अपहरण के सबसे ज्यादा 16 हजार 163 मामले उत्तर प्रदेश में दर्ज किए गए हैं, इसके बाद महाराष्ट्र में 12 हजार 260 और बिहार में 11 हजार 822 मामले दर्ज किए गए हैं I
- शहरों में सबसे ज्यादा अपहरण की घटनाओं के मामले में दिल्ली पहले और मुंबई दूसरे स्थान पर हैI
पॉक्सो के सर्वाधिक मामले -
- रिपोर्ट के अनुसार बाल शोषण (पॉक्सो) के सबसे ज्यादा 20 हजार 762 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं।
- इसके बाद मध्य प्रदेश में 20415 और उत्तर प्रदेश में 18682 मामले दर्ज हैं।
रिपोर्ट के अन्य मुख्य बिंदु -
- एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दंड संहिता (IPC) और विशेष और स्थानीय कानून (SSL) के तहत पंजीकृत अपराध में कमी आई है। रिपोर्ट के मुताबिक प्रति लाख जनसंख्या पर रजिस्टर क्राइम रेट 2021 में 445.9 से घटकर 2022 में 422.2 हो गया हैं।
- 2022 में 18 साल से कम उम्र के 10 हजार 295 बच्चों ने सुसाइड किया। इनमें लड़कों की संख्या 4616 थी, जबकि लड़कियों की संख्या 5588 थी।
- 2021 की तुलना में 2022 में हत्या के मामलों में 2.6 फीसदी की कमी आई है।
- वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े केस 11.1 पर्सेंट बढ़े हैं।
- साइबर क्राइम में 24.4 पर्सेंट की बढ़ोतरी हुई है।
- बाल शोषण की घटनाओं में 8.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
- बुजुर्गों के उत्पीड़न के 28 हजार 545 मामले दर्ज किए गए।