कमांडर प्रेरणा देवस्थली को भारतीय नौसेना में युद्धपोत की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। कमांडर देवस्थली, भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े के युद्धपोत का कमान संभालेगी।
कमांडर देवस्थली की नियुक्ति की जानकारी भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार 1 दिसंबर 2023 को एक्स (ट्विटर) पर दी है।
कमांडर प्रेरणा देओस्थली:
- वह मुंबई की रहने वाली हैं और उनकी स्कूली शिक्षा कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से हुई। सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में स्नातकोत्तर करने के उपरांत प्रेरणा देवस्थली को 2009 में भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था।
- लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा, टुपोलेव टीयू-142 पर पहली महिला पर्यवेक्षक रही हैं, वे एक समुद्री टोही विमान ‘पी8आई’ पर भी काम किया है।
- प्रेरणा देवस्थली को गोवा स्थित ‘आईएनएस ट्रिंकट’ का कमांडिंग ऑफिसर भी नियुक्त किया गया था। कमांडर देवस्थली को हाल ही में वॉटरजेट एफएसी आईएनएस ट्रिंकट के कमांडिंग ऑफिसर के रूप में चुने जाने पर वेस्टर्न फ्लीट कमांडर रियर एडमिरल प्रवीण नायर द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
आईएनएस ट्रिंकट:
- आईएनएस ट्रिंकट को सितंबर 2000 में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।
- जहाज का नाम “ट्रिंकट”, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के एक द्वीप के नाम पर रखा गया है।
- आईएनएस ट्रिंकट सतह-विरोधी और हवा-रोधी बंदूकों के साथ-साथ मध्यम और भारी मशीनगनों से सुसज्जित है।
- आईएनएस ट्रिंकट, उच्च गति और कम गहराई पर काम करने सक्षम हैं।
भारतीय नौसेना के कमांड:
- भारतीय नौसेना में तीन कमान हैं।
- पूर्वी नौसेना कमान - मुख्यालय विशाखापत्तनम में स्थित है।
- पश्चिमी नौसेना कमान - मुख्यालय मुंबई में स्थित है।
- दक्षिणी नौसेना कमान - मुख्यालय कोच्चि में स्थित है।
भारतीय सेना में प्रथम महिला अधिकारी:
- भारतीय सेना में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला कैडेट - प्रिया झिंगन
- प्रतिवर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है।
भारतीय नौसेना में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला कैडेट -
- शुभांगी स्वरूप (उत्तर प्रदेश) समुद्री टोही विमान पायलट।
- नौसेना की नेवल आर्मामेंट इंस्पेक्टरेट (एनएआई) शाखा में देश की पहली महिला अधिकारी के रूप में साथ ही तीन अन्य महिला कैडेट - आस्था सहगल (नई दिल्ली), रूपा ए (पुडुचेरी) और शक्ति माया एस (केरल) शामिल हुई थीं।
- 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।
भारतीय वायुसेना में प्रथम महिला अधिकारी:
- पद्मा बंदोपाध्याय भारतीय वायुसेना की पहली महिला पायलट रही हैं।
- भारतीय वायुसेना की पहली महिला अधिकारी अवनी चतुर्वेदी जो स्क्वाड्रन लीडर और विंग कमांडर के पद पर रहीं।
- मोहना सिंह को भारतीय वायुसेना की पहली महिला फाइटर पायलट रही हैं।
- स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह जीतरवाल भारत की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। (मोहना सिंह को भावना कंठ और अवनि चतुर्वेदी के साथ पहली महिला लड़ाकू पायलट के रूप में घोषित किया गया था।)
- ग्रुप कैप्टन शालिजा धामी, वायुसेना की पहली महिला अधिकारी हैं जो फ्रंटलाइन लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी रही हैं।
- वायुसेना की पहली महिला अधिकारी दीपिका मिश्रा जिसे वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है।