विश्व के नंबर दो पुरुष टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अलकराज और विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्विएटेक ने इंडियन वेल्स 1000 के क्रमशः पुरुष और महिला खिताब जीते।
दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी कार्लोस अलकराज ने इंडियन वेल्स एटीपी मास्टर 1000 खिताब के फाइनल में रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव को हराया। यह फ़ाइनल मैच 17 मार्च 2024 को संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में इंडियन वेल्स में खेला गया था। यह कार्लोस अलकराज का लगातार दूसरा इंडियन वेल्स टेनिस खिताब था और विंबलडन 2023 में पुरुष एकल खिताब जीतने के बाद यह उनका पहला खिताब था।
कार्लोस अलकराज, राफेल नडाल के बाद 21 साल की उम्र से पहले पांच मास्टर 1000 खिताब जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।
पुरुष टेनिस में सर्वोच्च रैंकिंग वाले टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम इवेंट: ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं। इन ग्रैंड स्लैम के प्रत्येक विजेता को 2000 अंक मिलते हैं।
विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी पोलैंड की इगा स्विएटेक ने ग्रीस की मारिया सककारी को हराकर अपना दूसरा इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए खिताब जीता। 17 मार्च 2024 को आयोजित फाइनल संयुक्त राज्य अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया में स्तिथ इंडियन वेल्स में खेला गया था।
यह स्विएटेक के करियर का 19वां और साल का दूसरा खिताब था। उन्होंने साल का पहला खिताब फरवरी 2024 में कतर ओपन ख़िताब भी जीता था।
महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) 9 डब्ल्यूटीए 1000 टेनिस टूर्नामेंट आयोजित करता है। इन टूर्नामेंटों के विजेता को 1000 रैंकिंग अंक मिलते हैं। 9 डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट बीजिंग, इंडियन वेल्स, मियामी, सिनसिनाटी, दोहा/दुबई, रोम, मॉन्ट्रियल/टोरंटो और वुहान हैं।
महिला टेनिस में सर्वोच्च रैंकिंग वाले टूर्नामेंट ग्रैंड स्लैम इवेंट: ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन हैं। इन ग्रैंड स्लैम के प्रत्येक विजेता को 2000 अंक मिलते हैं।
एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (एटीपी) पुरुषों के पेशेवर टेनिस के लिए दुनिया की प्रमुख आयोजन संस्था है। वुमेन टेनिस एसोसिएशन (डब्ल्यूटीए) इसी तरह महिलाओं के पेशेवर टेनिस के लिए मुख्य आयोजन निकाय है।