Home > Current Affairs > National > Bhupendra Patel unveils guided missile destroyer warship, 'Surat'

भूपेंद्र पटेल ने किया निर्देशित मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत, 'सूरत' का अनावरण

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Bhupendra Patel unveils guided missile destroyer warship, 'Surat' Defence 3 min read

भारतीय नौसेना के नवीनतम, स्वदेशी, निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, युद्धपोत 'सूरत' का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया गया।

  • युद्धपोत 'सूरत' का अनावरण समारोह गुजरात नौसेना द्वारा पश्चिमी नौसेना कमान के तत्वावधान में आयोजित किया गया। 
  • इस समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार भी शामिल हुए।

रक्षा मंत्री ने मार्च 2022 में किया था लॉन्च: 

  • उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, युद्धपोत 'सूरत'  को 17 मार्च, 2022 को मुंबई में लॉन्च किया था।

'सूरत' अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक का चौथा युद्धपोत:  

  • नवीनतम अग्रिम युद्धपोत परियोजनाओं के लिए संचालित 'परियोजना 15 बी' कार्यक्रम के अंतर्गत अगली पीढ़ी के स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जहाजों के निर्माण के तहत निर्मित 'सूरत' चौथा और अंतिम युद्धपोत है। 

 

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में निर्माणाधीन: 

  • यह युद्धपोत वर्तमान में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई में निर्माणाधीन है। 
  • 'सूरत', युद्धपोत को स्वदेशी अत्याधुनिक युद्धपोत निर्माण प्रौद्योगिकी द्वारा निर्मित किया गया। यह रणनीतिक सैन्य प्रगति के लिए राष्ट्र को समर्पित है। 
  • स्वतंत्रता प्राप्ति के समय देश की नौसेना छोटी थी लेकिन वर्तमान में भारतीय नौसेना अत्यधिक सशक्त, विश्वसनीय और सक्षम सैन्यबल बन चुकी है।

सूरत शहर का एतिहासिक महत्व: 

  • उल्लेखनीय है कि सूरत शहर 16वीं से 18वीं शताब्दी तक भारत और कई अन्य देशों के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापारिक केंद्र रहा है। 
  • प्राचीन काल से ही सूरत शहर, जहाज निर्माण कार्यों के लिए एक समृद्ध केंद्र रहा है और इस अवधि में यह अपने यहाँ निर्मित जहाज के लिए भी प्रसिद्ध रहा है क्योंकि यहाँ निर्मित अनेक जहाज 100 वर्षों से अधिक समय तक अपनी सेवाएं प्रदान की है।

नौसैना के जहाजों का नामकरण: 

  • नामकरण, भारत में एक समुद्री परंपरा और एक नौसैनिक परंपरा बनी हुई है कि हमारे नौसैना के जहाजों का नाम हमारे देश के प्रमुख शहरों के नाम पर रखा जाता है।
  • इसलिए भारतीय नौसेना को सूरत शहर के नाम पर अपने नवीनतम और तकनीकी रूप से सबसे उन्नत युद्धपोत का नाम देने पर बहुत गर्व है। 
  • यह गुजरात के किसी भी शहर के नाम पर रखा जाने वाला पहला युद्धपोत है और यह पहली बार है कि एक युद्धपोत के शिखर का अनावरण उसी शहर में किया जा रहा है जिसके नाम पर इसका नाम रखा गया है।

FAQ

Answer:- गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को स्वदेशी युद्धपोत 'सूरत' का अनावरण किया।

Answer:- भारतीय नौसेना के नवीनतम, स्वदेशी, युद्धपोत 'सूरत' का अनावरण गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल द्वारा 06 नवंबर 2023 को सूरत में आयोजित एक समारोह में किया गया।

Answer:- 'सूरत' चौथी अगली पीढ़ी का स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक युद्धपोत है।

Answer:- 'सूरत' युद्धपोत का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई द्वारा किया जा रहा है |
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.