Home > Current Affairs > National > Beach Games 2024: MP Became Champion In the First Beach Games

बीच गेम्स 2024: पहले बीच गेम्स में एमपी बना चैंपियन

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Beach Games 2024: MP Became Champion In the First Beach Games Sport 3 min read

भारत के पहले मल्टी-स्पोर्ट्स बीच गेम्स “द बीच गेम्स 2024” का आयोजन दीव में ब्लू फ्लैग प्रमाणित घोघला बीच पर किया गया। इन खेलों में मध्य प्रदेश चैंपियन बनकर उभरा। मध्य प्रदेश ने 7 स्वर्ण सहित कुल 18 पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। 

बीच गेम्स 2024 विभिन्न राज्यों का स्थान: 

  • महाराष्ट्र ने 3 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते। वहीं तमिलनाडु, उत्तराखंड और मेजबान दादरा, नगर हवेली, दीव और दमन ने 12-12 पदक प्राप्त किए। असम ने 5 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक प्राप्त किए।

बीच सॉकर में लक्षद्वीप ने स्वर्ण प्राप्त किया: 

  • लक्षद्वीप ने बीच सॉकर में स्वर्ण पदक हासिल किया, जो इस प्राचीन द्वीप क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। 
  • लक्षद्वीप की जीत ने न केवल पदक विजेताओं की विविधता को बढ़ाया बल्कि दीव बीच गेम्स-2024 के समावेशी और राष्ट्रव्यापी असर को भी दिखलाया।

21 वर्ष से कम उम्र के एथलीटों ने भाग लिया: 

  • 4-11 जनवरी तक आयोजित खेलों में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 21 वर्ष से कम उम्र के 1404 एथलीटों ने विभिन्न प्रकार के खेलों में भाग लिया।
  • भारत के पास भौगोलिक दृष्टि से दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्र तट हैं। भारत के 12 समुद्र तटों को स्थायी पर्यटन को बढ़ावा देने वाले दुनिया के सबसे स्वच्छ समुद्र तटों वाला ब्लू फ्लैग का प्रमाणन दिया गया है। 
  • हालांकि, कई देशों के समुद्र तटों की उतनी यात्रा नहीं की गई है, जितनी की जानी चाहिए। इसलिए दीव बीच गेम्स की सफल मेजबानी एक सुखद खबर है।

प्रथम बीच गेम्स 2024 का आयोजन: 

  • ‘बीच गेम्स 2024' का आयोजन 4 से 11 जनवरी 2024 तक किया गया। इस बीच गेम्स में कुल आठ खेलों का आयोजन किया गया। 
  • बीच गेम्‍स 2024 का समापन समारोह आईएनएस खुखरी स्‍मारक में आयोजित किया गया।
  • दीव में इस वर्ष के संस्करण में उन खेल विषयों का प्रदर्शन किया गया जो हमारे देश में कम प्रचलित हैं। इसमें प्रमुखतः वॉलीबॉल, बीच बॉक्सिंग, बीच सॉकर, बीच कबड्डी, रस्साकशी, समुद्र तैराकी, मलखंब इत्यादि।
  • इस आयोजन में देश के 20 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
  • सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागियों ने आठ खेलों में प्रतिस्पर्धा की। 

FAQ

Answer:- दीव

Answer:- घोघला बीच

Answer:- मध्य प्रदेश

Answer:- 8
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.