इंग्लैंड की गोलकीपर मैरी इयरप्स को वर्ष 2023 के लिए बीबीसी की स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर घोषित किया गया है। क्रिकेटर स्टुअर्ट ब्रॉड उपविजेता रहे, जबकि हेप्टाथलीट कैटरीना जॉनसन-थॉम्पसन तीसरे स्थान पर रहीं। इन विजेताओं का फैसला सार्वजनिक वोट के माध्यम से किया गया।
- इयरप्स बीबीसी पुरस्कार जीतने वाली लगातार दूसरी महिला फुटबॉलर हैं। साथ ही इयरप्स तीन साल में पुरस्कार जीतने वाली तीसरी महिला हैं। 1960 के दशक के बाद से चल रही प्रतियोगिता में पहली बार ऐसा हुआ है।
- वर्ष 2021 में यह पुरस्कार टेनिस खिलाड़ी एम्मा रादुकानु ने प्राप्त किया था।
- 2022 के लिए बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनालिटी ऑफ द ईयर से बेथ मीड को सम्मानित किया गया था। बेथ मीड ने वेम्बली में फाइनल में जर्मनी को हराकर इंग्लैंड की पहली महिला फुटबॉल ट्रॉफी जीती थी।
- स्टुअर्ट ब्रॉड सार्वजनिक वोट में दूसरे स्थान पर रहे। स्टुअर्ट ब्रॉड ने इंग्लैंड के लिए 604 टेस्ट विकेट के साथ अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के समाप्ती की घोषणा की। स्टुअर्ट ब्रॉड ने एशेज श्रृंखला के अंतिम टेस्ट को जीतने के बाद 7 नवंबर 2023 को क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी।
- जॉनसन-थॉम्पसन ने वर्ष 2023 में बुडापेस्ट में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त की थी। जॉनसन-थॉम्पसन चोट के कारण टोक्यो ओलंपिक में भाग नहीं लिया।
- यह बीबीसी के वार्षिक समारोह का 70वां संस्करण है।
बीबीसी स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2023 के अन्य विजेता:
- हेलेन रोलासन पुरस्कार: फातिमा व्हिटब्रेड
- कोच ऑफ द ईयर: पेप गार्डियोला
- बेस्ट टीम ऑफ द ईयर: मैनचेस्टर सिटी
- युवा खेल हस्ती ऑफ द ईयर: मिया ब्रूक्स
- लाइफटाइम अचीवमेंट: सर केनी डाल्ग्लिश
- गुमनाम हीरो: डेस स्मिथ
- वर्ल्ड स्पोर्ट स्टार: एर्लिंग हालैंड
मैरी एलेक्जेंड्रा इयरप्स के बारे में :
- मैरी इयरप्स का जन्म 7 मार्च 1993 को हुआ। इयरप्स एक अंग्रेजी पेशेवर फुटबॉलर हैं। इयरप्स, महिला सुपर लीग और इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए गोलकीपर के रूप में खेलती हैं।
- 2023 फीफा महिला विश्व कप में इयरप्स, इंग्लैंड के लिए उप कप्तान रही हैं। इन्हें टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए गोल्डन ग्लव पुरस्कार भी प्रदान किया गया।