Home > Current Affairs > International > Bart De Wever sworn in as Belgium’s New Prime Minister

बार्ट डी वेवर ने बेल्जियम के नए प्रधान मंत्री के रूप में शपथ ली

Utkarsh Classes Last Updated 04-02-2025
Bart De Wever sworn in as Belgium’s New Prime Minister Appointment 4 min read

रूढ़िवादी नेता बार्ट डी वेवर को 3 फरवरी 2025 को ब्रुसेल्स के शाही महल में आयोजित एक समारोह में राजा फिलिप के द्वारा उन्हें  बेल्जियम के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। 

बार्ट डी वेवर ने अलेक्जेंडर डी क्रू से प्रधान मंत्री का पदभार संभाला, जिनके सात-दलीय  गठबंधन को 2019-20 में सरकार बनाने में 493 दिन लगे। देश में जून 2024 में हुए आम चुनाव के बाद डी क्रू कार्यवाहक प्रधान मंत्री के रूप में काम कर रहे थे।

2024 के जून माह में हुए संसदीय चुनाव में  किसी भी राजनीतिक दल या दलों  के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था।

बेल्जियम में एक जटिल राजनीतिक व्यवस्था है और देश डच-भाषी फ़्लैंडर्स और फ़्रेंच-भाषी वालून समुदायों में बांटा हुआ है।

देश में सरकार बनाने में देरी होना कोई नई बात नहीं है। 2010-11 में संसदीय चुनाव में किसी राजनीतिक दल या गठबंधन को निर्णायक बहुमत नहीं मिलने के कारण राजनीतिक दलों को सरकार बनाने के लिए सहमत होने में 541 दिन लगे थे।

बेल्जियम के प्रधान मंत्री बनने वाले पहले राष्ट्रवादी फ़्लैंडर नेता 

54 वर्षीय बार्ट डी वेवर, जिन्होंने कभी डच भाषी फ़्लैंडर लोगों के एक स्वतंत्र देश की वकालत की थी, बेल्जियम के प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने वाले पहले फ़्लैंडर राष्ट्रवादी नेता है ।

एनवी-ए राजनीतिक दल के बार्ट डी वेवर पांच-दलीय गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे। उनकी पार्टी जून 2024 में  हुए संसदीय चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी ।

सरकार बनाने के लिए इन राजनीतिक दलों के बीच सात महीने तक बातचीत चली।

पांच दलीय गठबंधन के पास 150 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 81 सीटें हैं।

बेल्जियम की संसद 

  • बेल्जियम की संसद एक द्विसदनीय विधायिका है । इसके उच्च सदन को सीनेट कहा जाता है और उसमे 60 सदस्य  होते हैं।
  • बेल्जियम संसद का निचला सदन प्रतिनिधि सभा है जिसमें 150 सदस्य हैं।
  • प्रतिनिधि सभा के सदस्यों को पांच साल की अवधि के लिए सीधे लोगों द्वारा चुना जाता है।

बेल्जियम में प्रधान मंत्री का पद 

  • 1919 में बेल्जियम में प्रधानमंत्री का पद सृजित किया गया था । 
  • बेल्जियम एक संवैधानिक राजतंत्र है जहां राजा राज्य का प्रमुख होता है जबकि वास्तविक कार्यकारी शक्ति प्रधान मंत्री के नेतृत्व वाली मंत्रिपरिषद में निहित होती है।
  • राजा, प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है लेकिन प्रधानमंत्री संसद के प्रति उत्तरदायी होता है। 
  • इसका मतलब है कि प्रधान मंत्री के पास बेल्जियम संसद के प्रतिनिधि सभा में बहुमत होना चाहिए।

बेल्जियम के बारे में

बेल्जियम पश्चिमी यूरोप के सबसे छोटे और सबसे घनी आबादी वाले देशों में से एक है।

देश डच-भाषी फ़्लैंडर्स और फ़्रेंच-भाषी वालोन समुदायों में विभाजित है।

बेल्जियम यूरोप का एक औद्योगीकृत देश है।

यह यूरोपीय संघ (ईयू) और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) का सदस्य देश है।

दोनों संगठनों का मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में है।

राजधानी: ब्रुसेल्स

मुद्रा यूरो

प्रधान मंत्री: बार्ट डी वेवर

 

FAQ

उत्तर: बेल्जियम

उत्तर: बेल्जियम

उत्तर: ब्रुसेल्स

उत्तर: यूरो
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.