Home > Current Affairs > International > GM Pranav Venkatesh wins 2025 World Junior Chess Championship

जीएम प्रणव वेंकटेश ने 2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती

Utkarsh Classes Last Updated 11-03-2025
GM Pranav Venkatesh wins 2025 World Junior Chess Championship Sport 4 min read

ग्रैंडमास्टर (जीएम) प्रणव वेंकटेश, विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले 7वें भारतीय बन गए हैं। जीएम प्रणव वेंकटेश ने स्लोवेनिया के फिडे मास्टर मैटिक लावरेंसिक के खिलाफ अपने आखिरी मैच के ड्रॉ होने के बाद 2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीती। उन्होंने 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और 2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के विजेता घोषित किए गए।

 महिला खिताब रूस की अन्ना शुखमन ने जीता।

2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज शासी निकाय फीडे  द्वारा 26 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक मोंटेनेग्रो के पेट्रोवैक शहर में किया गया था। 67 देशों के लगभग 260 पुरुष और महिला शतरंज खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में भाग लिया, जो शास्त्रीय प्रारूप में खेली जाती है। 

विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में 20 वर्ष से कम आयु के शतरंज खिलाड़ी भाग लेते हैं।

प्रणव वेंकटेश ने चैंपियनशिप का ओपन सेक्शन जीता

2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप की शुरुआत से पहले, जीएम प्रणव वेंकटेश दुनिया में 140वें रैंक शतरंज खिलाड़ी थे।

पूरे प्रतियोगिता के दौरान, प्रणव अजेय रहे और उन्होंने सात मैच जीते और 4 ड्रॉ रहे।

उन्होंने विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में अधिकतम 11 में से 9 अंक हासिल किए और चैम्पियन बने।

हंगरी के फीडे मास्टर (एफ़एम) एम लावरेंसिक और नॉर्वे के जीएम एलहम अमर 8.5 अंकों पर बराबरी पर थे। दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला करने के लिए, लावरेंसिक ने एलहम अमर को टाई-ब्रेक में हराकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि एल्हम अमर तीसरे स्थान पर रहे।

जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सातवें भारतीय

अगस्त 2022 में जीएम का दर्जा हासिल करने वाले प्रणव भारत के 75वें शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं।

  • वह विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाले सातवें भारतीय भी हैं।
  • यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय दिग्गज विश्वनाथन आनंद थे जिन्होने 2017 में इसे जीता था।
  • पेंटला हरिकृष्णन 2004 में खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय थे, इसके बाद अभिजीत गुप्ता (2008) ,कोनेरू हम्पी (2001), हरिका द्रोणावल्ली (2008) और दिव्या देशमुख (2024)

अन्ना शुखमन ने महिला वर्ग का खिताब जीता

रूस की महिला अंतर्राष्ट्रीय मास्टर (डबल्यूआईएम) अन्ना शुखमन ने 2025 विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप के महिला वर्ग का खिताब जीता।

अन्ना शुखमन फीडे  के झंडे तले प्रतियोगिता में भाग ले रही थीं, क्योंकि रूस को यूक्रेन पर आक्रमण करने के कारण फीडे द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अन्ना शुकम ने लगातार अपने अंतिम पांच गेम जीतकर 9 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।

अजरबैजान की डबल्यूआईएम  अयान अल्लाहवरदीयेवा और चीन की डबल्यूआईएम मियाओई लू ने 8/11 अंक हासिल किए।

दूसरे और तीसरे स्थान का फैसला करने के लिए, अल्लाहवरदीयेवा ने मियाओई लू को टाई-ब्रेक में हराकर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मियाओई लू तीसरे स्थान पर रहे।

चेन्नई के डी गुकेश बने दुनिया का सबसे युवा शतरंज चैंपियन

 

 

FAQ

उत्तर: भारत के ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश।

उत्तर: पेट्रोवैक, मोंटेनेग्रो, 26 फरवरी से 7 मार्च 2025 तक।

उत्तर: ग्रैंडमास्टर प्रणव वेंकटेश। अन्य विश्वनाथन आनंद (2017), पेंटला हरिकृष्ण (2004), अभिजीत गुप्ता (2008)। कोनेरू हम्पी (2001), हरिका द्रोणावल्ली (2008) और दिव्या देशमुख (2024)।

उत्तर: 20 वर्ष से कम आयु।

उत्तर: रूस की अन्ना शुखमन ने
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.