सीखने के लिए तैयार हैं?
अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में पहला कदम उठाएँ। चाहे आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हों या अपने ज्ञान का विस्तार कर रहे हों, शुरुआत बस एक क्लिक दूर है। आज ही हमसे जुड़ें और अपनी पूरी क्षमता को अनलॉक करें।
832, utkarsh bhawan, near mandap restaurant, 9th chopasani road, jodhpur rajasthan - 342003
support@utkarsh.com
+91-9116691119, +91-9829213213
सीखने के साधन
Teaching Exams
Rajasthan Govt Exams
Central Govt Exams
Civil Services Exams
Nursing Exams
School Tuitions
Other State Govt Exams
Agriculture Exams
College Entrance Exams
© उत्कर्ष क्लासेज एंड एडुटेक प्राइवेट लिमिटेड सभी अधिकार सुरक्षित
होम
अंतरराष्ट्रीय सामयिकी
खेल
बांग्लादेश ने दुबई में अपना एसीसी अंडर-19 पुरुष एशिया कप खिताब बरकरार रखा
Updated: 09 Dec 2024
3 Min Read

बांग्लादेश ने 8 दिसंबर 2024 को दुबई,संयुक्त अरब अमीरात में खेलेगे गए 11वें एसीसी अंडर-19 पुरुष एशिया कप के फाइनल मैच में भारत को हराकर अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। बांग्लादेश, जिसने 2023 में पिछला संस्करण जीता था, ने भारत को 59 रनों से हराकर अपना लगातार दूसरा यू 19 पुरुष एशिया कप खिताब जीता।
एसीसी अंडर-19 पुरुष एशिया कप 19 वर्ष से कम आयु के पुरुष क्रिकेटरों के लिए है।
भारतीय कप्तान मोहम्मद अमान ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बांग्लादेशी टीम ने मोहम्मद शिहाब जेम्स (40), रिजान हुसैन (47) और फरीद हसन (39) के योगदान से निर्धारित 50 ओवरों में 198 रन बनाए।
भारत की ओर से युधाजीत गुहा और चेतन शर्मा की तेज गेंदबाजी जोड़ी और स्पिनर हार्दिक ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 36वें ओवर में 138 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिसमें कप्तान मोहम्मद अमान के 26 रन ,हार्दिक राज के 24 रन और केपी कार्तिकेय के 21 रन थे ।
पुरस्कार
फाइनल मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इकबाल हुसैन इमोन (बांग्लादेश)
प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: इकबाल हुसैन इमोन (बांग्लादेश)
11वां एसीसी अंडर-19 पुरुष एशिया कप , एशिया कप एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा आयोजित किया गया था और शारजाह और दुबई में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के अमीरात क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसकी मेजबानी की गई थी।
यह 29 नवंबर से 8 दिसंबर 2024 तक आयोजित किया गया था।
प्रतियोगिता में एशिया की आठ टीमों ने भाग लिया और उन्हें दो समूहों में विभाजित किया गया।
ग्रुप ए: भारत, पाकिस्तान, जापान और मेजबान यूएई।
ग्रुप बी: श्रीलंका, पाकिस्तान, नेपाल और अफगानिस्तान।
ग्रुप ए से भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचे और ग्रुप बी से श्रीलंका और बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचे।
सेमीफाइनल में भारत ने श्रीलंका को और बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराया।
एशिया में क्रिकेट की शासी निकाय , एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) एसीसी अंडर 19 पुरुष एशिया कप का आयोजन करती है।
पहला संस्करण 1989 में बांग्लादेश में आयोजित किया गया था जिसे भारत ने जीता था।
भारत टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है जिसने 1989, 2003, 2012, 2013-14, 2016, 2018, 2019 में आठ बार यह खिताब जीता हैं।
बांग्लादेश ने इसे दो बार और पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक-एक बार जीता है।
|
संस्करण |
वर्ष |
मेजबान देश |
विजेता |
रनर-अप |
|
1 |
1989 |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
|
2 |
2003 |
पाकिस्तान |
भारत |
श्रीलंका |
|
3 |
2012 |
मलेशिया |
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच टाई हो गया था |
- |
|
4 |
2013-14 |
संयुक्त अरब अमीरात |
भारत |
पाकिस्तान |
|
5 |
2016 |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
|
6 |
2017 |
मलेशिया |
अफ़ग़ानिस्तान |
पाकिस्तान |
|
7 |
2018 |
बांग्लादेश |
भारत |
श्रीलंका |
|
8 |
2019 |
श्रीलंका |
भारत |
श्रीलंका |
|
9 |
2021 |
संयुक्त अरब अमीरात |
भारत |
श्रीलंका |
|
10 |
2023 |
संयुक्त अरब अमीरात |
बांग्लादेश |
संयुक्त अरब अमीरात |
|
11 |
2024 |
संयुक्त अरब अमीरात |
बांग्लादेश |
भारत |
एशिया क्रिकेट परिषद एशिया में खेलों का संचालन करने वाली संस्था है और इसे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त है।
इसकी स्थापना 19 सितंबर 1983 को नई दिल्ली में एशियाई क्रिकेट सम्मेलन के रूप में की गई थी और 1993 में इसका नाम बदलकर एशियाई क्रिकेट परिषद कर दिया गया।
मुख्यालय: दुबई, यूएई
अध्यक्ष: शम्मी सिल्वा
लेखक के बारे में

अर्पित परिहार
ब्लॉगर
This content is prepared by the Utkarsh Classes team to present accurate, updated, and exam-relevant current affairs in a simple and reliable format.
टॉप पोस्ट
Frequently asked questions

Still have questions?
Can't find the answer you're looking for? Please contact our friendly team.
अपने नज़दीकी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन सेंटर पर आज ही विजिट करें।

Download Current Affairs One- Liner PDFs
Get Daily, Monthly Current Affairs One-Liner PDF & Kumar Gaurav Sir’s ??? ????? Class PDF