Home > Current Affairs >
State
> Andhra Pradesh CM unveils 206 feet tall Ambedkar statue in Vijayawada
आंध्र प्रदेश के सीएम ने विजयवाड़ा में 206 फीट ऊंची अंबेडकर प्रतिमा का किया अनावरण
Utkarsh ClassesLast Updated
07-02-2025
Place in News
4 min read
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने 19 जनवरी 2024 को विजयवाड़ा के स्वराज मैदान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 206 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। विजयवाड़ा में बीआर अंबेडकर की विश्व की सबसे ऊँची मूर्ति है।
विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा बनाया गया अंबेडकर का 206 फीट का महाशिल्पम न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी एक प्रतीक है।
विश्व की शीर्ष 50 सबसे ऊंची मूर्तियों में शामिल:
विजयवाड़ा में विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति का अनावरण किया गया इस मूर्ति को ‘स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस’ नाम दिया गया है। यह विश्व की शीर्ष 50 सबसे ऊंची मूर्तियों की सूची में शामिल होगी।
इससे पहले तेलंगाना में स्थित अंबेडकर की 175 फीट ऊंची मूर्ति सबसे बड़ी मानी जाती थी।
स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस की विशेषता:
यह डॉ. अंबेडकर की विश्व की सबसे ऊँची (206 फीट) प्रतिमा है। इसमें मूर्ति की ऊंचाई 125 फीट जबकि पैडस्टल की ऊंचाई 81 फीट की है।
यह चमकदार प्रतिमा कांस्य से बनी हैऔर इसकी चौकी पर काल चक्क महा मंडल बौद्ध वास्तुकला है,जो इसे अपनी आसमानी मुद्रा में आकर्षक बनाती है।
इस मूर्ति को 18.81 एकड़ के परिसर में स्थापित किया गया है। इसे बनाने में 404.35 करोड़ रुपये का खर्चा आया है।
इस मूर्ति का निर्माण पूर्णतः मेड इन इण्डिया प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। इसे बनाने में लगभग 400 टन स्टील लगा है।
भारत से बाहर अम्बेडकर की सबसे बड़ी मूर्ति:
भारत से बाहर डॉ अम्बेडकर की सबसे ऊंची मूर्ति अमेरिका के वाशिंगटन में हैं। पिछले वर्ष 2023 में इसका अनावरण किया गया था, जिसे 'स्टैच्यू ऑफ इक्वालिटी' नाम दिया गया।
यह मूर्ति 19 फीट ऊंची है और इसे मूर्तिकार राम सुतार ने बनाया है। राम सुतार ने ही सरदार पटेल की मूर्ति भी बनाई थी।
डॉ अम्बेडकर के बारे में:
डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिले में एक महार परिवार में हुआ था। महार जाति को उस समय अछूत समझा जाता था। बाबा साहेब के पिता सेना में थे और नौकरी के सिलसिले में यहां रहा करते थे। उनके पुरखे महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के अंबाडावे गांव से थे।
1906 में भीमराव अम्बेडकर की पहली शादी रमाबाई से हुई। रमाबाई ने उनकी पढ़ाई में बहुत मदद की। दोनों के 5 बच्चे थे। 27 मई 1935 को लंबी बीमारी के बाद रमाबाई की मौत हो गई।
27 जनवरी 1909 को जन्मीं शारदा (भीमराव से शादी के बाद सविता अम्बेडकर बनीं) एक मध्यमवर्गीय सारस्वत ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखती थीं। उनके पिता इंडियन मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार थे। शारदा ने 1937 में मुंबई से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की। उस समय किसी लड़की का डॉक्टर बनना बड़ी बात थी।
FAQ
उत्तर:- विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश
उत्तर:- स्टैच्यू ऑफ सोशल जस्टिस
उत्तर:- वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका
उत्तर:- भीमराव अंबेडकर
उत्तर:- भीमराव अंबेडकर का जन्म मध्य प्रदेश के महू जिले में हुआ था।
Submit your details to access
Free Questions Booklet
Thank You! Your PDF Resource is Ready for Download
Install the
Utkarsh AppTo Access Your
5 Model Test Papers & Exclusive Offers
Install Now
Get Unlimited Download
To download limitless free study materials, provide your mobile number.
Submit Your Details to Get 25 Coins for FREE!
You're All Set!
25 Coins have been credited to your wallet. Install the UTKARSH app now to redeem and start learning!
DOWNLOAD OUR APP
Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams
With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.