Home > Current Affairs > International > Al Sisi Elected President Of Egypt For The Third Time

अल सीसी तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति चुने गए

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Al Sisi Elected President Of Egypt For The Third Time Person in News 4 min read

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी लगातार तीसरी बार मिस्र के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए हैं। मिस्र की नेशनल इलेक्शन ऑथोरिटी  ने 18 दिसंबर 2023 को बताया कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को चुनाव में 89.6 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं। 

  • जबकि उपविजेता रिपब्लिकन पीपुल्स पार्टी का नेतृत्व करने वाले हाज़ेम उमर, को 4.5 प्रतिशत मत प्राप्त हुआ।
  • मिस्त्र में 10-12 दिसंबर 2023 को हुए चुनाव में रिकॉर्ड 66.8 प्रतिशत मतदान हुआ। यह, 2018 में हुए 41 प्रतिशत मतदान से काफी अधिक है।

लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए अल-सीसी: 

  • अल-सीसी के मुकाबले में खड़े तीन अन्य उम्मीदवारों में कोई भी उन्हें कड़ी प्रतिस्पर्धा नहीं दे सका।
  • अल-सीसी लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए छह वर्षों तक और सत्ता में रहेंगे।
  • मिस्र की धीमी अर्थव्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी थी इसके बावजूद भी राष्ट्रपति अल-सीसी को चुनाव में किसी गंभीर चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा। 
  • मिस्र के पड़ोस में गाजा पट्टी को लेकर चल रहे इजराइल-हमास संघर्ष और खराब आर्थिक स्थिति जैसी चुनौतियों ने भी राष्ट्रपति अल-सीसी के जन-समर्थन को कम नहीं किया।

अब्देल फतह अल-सीसी के बारे में: 

  • अल-सीसी सेना के पूर्व जनरल रहे हैं। अल-सीसी 2014 में पहली बार लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित हुए थे। 
  • उसके बाद 2018 में चुनाव जीता था। 
  • 2019 में संविधान संशोधन के जरिये राष्ट्रपति के कार्यकाल को चार वर्ष से बढ़ाकर छह वर्ष कर दिया गया था।
  • साथ ही राष्ट्रपति के रूप में लगातार कार्यकाल की पुनावृत्ति की सीमा को दो बार से बढ़ाकर तीन बार कर दिया।
  • इस तरह से अल-सीसी अब मिस्र के संविधान के अनुसार, अपने अंतिम कार्यकाल के लिए पद धारण करेंगे। 

मिस्र के बारे में: 

  • मिस्र उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक देश हैं। मिस्र, एशिया महाद्वीप से सिनाई प्रायद्वीप के द्वारा जुड़ा हुआ है। 
  • मिस्र उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर पूर्व में गाजा पट्टी और इजराइल, पूर्व में लाल सागर, पश्चिम में लीबिया एवं दक्षिण में सूडान से घिरा है। 
  • मिस्र, करीब दस लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में विस्तृत है। मिस्र की सभ्यता काफी प्राचीन है। पूर्व में मिस्र के शासकों को 'फैराओ' नाम से जाना जाता था।
  • मिस्र में विश्व की सबसे लंबी नील नदी बहती है। यहाँ मुख्य खाड़ियाँ स्वेज और ऐबुकिर की खाड़ी हैं।
  • राजधानी: काहिरा
  • मुद्रा: मिस्री पाउंड 
  • राष्ट्रपति: अब्देल फतह अल-सीसी

FAQ

Answer:- अब्देल फतह अल-सीसी

Answer:- तीन बार

Answer:- छः वर्ष

Answer:- मिस्र, एशिया महाद्वीप से सिनाई प्रायद्वीप के द्वारा जुड़ा हुआ है।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.