85वाँ सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 में चिराग सेन और अनमोल खरब ने क्रमशः पुरुष और महिला एकल का खिताब जीत लिया है। चिराग (अल्मोड़ा, उत्तराखंड) ने तेलंगाना के तरुण एम को फाइनल में हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता। जबकि अनमोल (हरियाणा) ने पंजाब की तन्वी शर्मा को हराकरा महिला एकल का खिताब जीता। चिराग और अनमोल दोनों ही शटलर पहली बार राष्ट्रीय चैंपियन बने हैं।
नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के बारे में:
- इस प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 24 दिसंबर 2023 तक गुवाहाटी में किया गया। गुवाहाटी में आयोजित यह चैंपियनशिप प्रतियोगिता 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप थी। इसके साथ ही गुवाहाटी में 76वीं इंटर-स्टेट-इंटर-जोनल चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया।
- चिराग सेन को विजेता बनने पर सवा तीन लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
- ओडिशा मास्टर्स का खिताब जीतने वाली ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो की जोड़ी ने मिश्रित युगल का खिताब जीता। ध्रुव कपिला और तनीषा क्रेस्टो ने प्रतिस्पर्धी नितिन और नवधा की जोड़ी को पराजित किया।
राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 के विजेता:
खेल आयोजन
|
विजेता
|
उपविजेता
|
पुरुष एकल
|
चिराग सेन
|
तरुण एम
|
महिला एकल
|
अनमोल खरब
|
तन्वी शर्मा
|
पुरुष युगल
|
के पृथ्वी रॉय-सूरज गोला
|
कृष्ण प्रसाद गरागा-विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला
|
महिला युगल
|
प्रिया देवी कोन्जेंगबाम-श्रुति मिश्रा
|
रितिका ठाकर-सिमरन सिंह
|
मिश्रित युगल
|
ध्रुव कपिला-तनिषा क्रैस्टो
|
नितिन कुमार-नवधा मंगलम
|
75वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2023 :
- गुवाहाटी में आयोजित 75वीं इंटर स्टेट-इंटर जोनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला वर्ग की टीम स्पर्धाओं में से महाराष्ट्र ने ख़िताब प्राप्त किया। जबकि इसी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने खिताब जीता।
- एएआई की पुरुष और महिला दोनों टीमें फाइनल में पहुंची और कर्नाटक को 3-0 से हराकर पुरुष वर्ग का खिताब जीतने में सफल रही जबकि महिला वर्ग में उपविजेता रही।
- भारतीय बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय चैंपियनशिप चार साल बाद असम में आयोजित की गई।
भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के बारे में:
- बीएआई, भारत में बैडमिंटन की शासी निकाय है।
- बीएआई की स्थापना 1934 में हुई थी। बीएआई 1936 से भारत में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट आयोजित कर रहा है।
- वर्तमान में बीएआई के 28 राज्य सदस्य हैं जो बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित करते हैं और उनके पास संबद्ध सदस्यों की तुलना में दो गुना मतदान शक्ति है।
- इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।
- बीएआई का अध्यक्ष: हिमंत बिस्वा सरमा (असम के मुख्य मुख्यमंत्री)
बैडमिंटन की सर्वोच्च संस्था(वैश्विक निकाय) विश्व बैडमिंटन संघ की स्थापना 1934 में हुई। विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरुआत 1977 में हुई।
बैडमिंटन से संबंधित महत्वपूर्ण ट्रॉफी:
- अम्रत दीवान कप
- सुदीरमन कप
- रहमतुल्ला कप
- थामस कप (पुरुष)
- नारंग कप
- चड्डा कप
- उबेर कप (महिला)