Home > Current Affairs > National > 69th Filmfare Awards 2024: Winners List

69वां फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार 2024: विजेता सूची

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
69th Filmfare Awards 2024: Winners List Award and Honour 4 min read

69वां फिल्मफेयर पुरस्कार समारोह 27-28 जनवरी 2024 को गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम की मेजबानी करण जौहर द्वारा की गयी ।

मुख्य बिंदु:

  • बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने फिल्म एनिमल के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता, जबकि आलिया भट्ट ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता
  • विधु विनोद चोपड़ा को फिल्म 12वीं फेल के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।
  • इसके साथ ही 12वीं फेल ने सर्वश्रेष्ठ पटकथा और सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) का पुरस्कार अपने नाम किया।
  • यह फिल्म 12वीं फेल आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की वास्तविक जीवन की कहानी के बारे में अनुराग पाठक की 2019 की नॉन-फिक्शन किताब पर आधारित है।

विजेता सूची:

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय) - 12वीं फेल
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक - विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा - 12वीं फेल

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता

  • विजेता - रणबीर कपूर (एनिमल)

मुख्य भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

  • विजेता - आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष)

  • विजेता - विक्की कौशल (डन्की)

सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

  • विजेता - शबाना आज़मी (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समीक्षक - पुरस्कार:

  • सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म - जोराम (देवाशीष मखीजा)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता - विक्रांत मैसी (12वीं फेल)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री - रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी बनाम नॉर्वे)

अन्य अवार्ड्स :

  • बेस्ट स्टोरी - अमित राय (OMG 2)
  • बेस्ट लिरिक्स - अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते- जरा हटके जरा बचके)
  • बेस्ट म्यूजिक एलबम - एनिमल (प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केम्सन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) - भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) - शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
  • बेस्ट डायलॉग - इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • अपकमिंग म्यूजिक टैलेंट (आरडी बर्मन अवॉर्ड) - श्रेयस पुराणिक (सतरंगा- एनिमल)
  • बेस्ट डेब्यू (मेल) - आदित्य रावल (फराज)
  • बेस्ट डेब्यू (फीमेल) - अलिजेह अग्निहोत्री (फर्रे)
  • बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर - तरुण दुदेजा (धक धक)
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड - डेविड धवन

फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार के बारे में:

  • इसकी शुरुआत सबसे पहले 1954 में हुई जब राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की भी स्थापना हुई थी।
  • फिल्मफेयर पुरस्कार फ़िल्मफ़ेयर पत्रिका द्वारा हिन्दी फिल्म के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए प्रतिवर्ष प्रदान किये जाते हैं।

FAQ

उत्तर . 27-28 जनवरी 2024 को गांधीनगर (गुजरात)में

उत्तर . 12वीं फेल

उत्तर . रणबीर कपूर (एनिमल)

उत्तर . आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.