Home > Current Affairs > National > 2nd edition of ‘Sagar Kavach’ exercise 2024 held by Indian Coast Guard

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा 'सागर कवच' अभ्यास 2024 का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
2nd edition of ‘Sagar Kavach’ exercise 2024 held by Indian Coast Guard Military exercise 3 min read

भारतीय तटरक्षक बल ने 16-17 अक्टूबर 2024 को गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के तटों पर वर्ष के तटीय सुरक्षा अभ्यास 'सागर कवच' के अपने दूसरे संस्करण का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

2024 का पहला 'सागर कवच' अभ्यास 11 और 12 जुलाई 2024 को आंध्र प्रदेश के तट पर भारतीय तटरक्षक बल द्वारा आयोजित किया गया था।

2024 साल के सागर कवच अभ्यास का दूसरा संस्करण

'सागर कवच' तटीय सुरक्षा अभ्यास के दूसरे संस्करण का समन्वय गुजरात के गांधीनगर में स्थित भारतीय तट रक्षक के उत्तर पश्चिम क्षेत्रीय मुख्यालय के द्वारा किया गया था।

भारत की तटीय सुरक्षा के लिए जिम्मेदार सभी एजेंसियां- राज्य पुलिस, भारतीय नौसेना, समुद्री पुलिस, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी), गुजरात मैरीटाइम बोर्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी), और बंदरगाह अधिकारियों ने अभ्यास में भाग लिया। भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने इस अभ्यास के दौरान तटीय क्षेत्र की व्यापक हवाई निगरानी प्रदान की।

यह भी पढ़ें:डीजी परमेश शिवमणि भारतीय तटरक्षक बल के 26वें डीजी नियुक्त

रक्षा मंत्री ने सिक्किम के बुरदांग में प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया

 केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में सिक्किम के बुरदांग में निर्मित 'प्रेरणा स्थल' का आभासी रूप में उद्घाटन किया। प्रेरणा स्थल उन 22 भारतीय सेना के सैनिकों की याद में बनाया गया है, जिन्होंने अक्टूबर 2023 में सिक्किम में अचानक झील के फटने से आई भीषण बाढ़ के कारण अपनी जान गंवा दी थी।

पिछले साल अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारी बारिश के कारण हिमनद झील दक्षिण लोनाक में जल-प्लावनहोने के कारण, तीस्ता नदी में जल जमाव बढ्ने लगा और नदी उफान पर आ गई।

तीस्ता नदी के बढ़ते जल स्तर से निपटने के लिए अधिकारियों ने नदी पर बने चुंगथांग बांध के दरवाजे खोल दिये  जिसके कारण नदी के निचले इलाकों में अचानक से बाढ़ आ गई।

सेना के वाहन जो सिंगताम के निकट बुरदांग के निचले क्षेत्र में खड़े थे, बाढ़ के चपेट में आए और 22 सैनिक बढ़ की पानी में बह गएऔर उनकी मौत हो गई।

इन्हीं सैनिकों को श्रद्धांजलि के रूप में इस स्मारक  का निर्माण किया गया है।

प्रेरणा स्थल स्मारक का निर्माण सिक्किम के राज्यपाल और भारतीय सेना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

FAQ

उत्तर: आंध्र प्रदेश के तट के पास , 11 और 12 जुलाई 2024 को ।

उत्तर: गुजरात और केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के तट पर , 16-17 अक्टूबर 2024 को।

उत्तर: भारतीय तटरक्षक बल ,जिसमे भारत की तटीय सुरक्षा का सम्पूर्ण आकलन किया जाता है।

उत्तर: सिक्किम में स्थित बुरदांग में । इसका निर्माण भारतीय सेना और सिक्किम के राज्यपाल द्वारा किया गया है।

उत्तर: सिक्किम में तीस्ता नदी पर

उत्तर: सिक्किम
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.