Home > Current Affairs > National > 21.71% of country’s area under forest cover: MoS Kirti Vardhan Singh

देश का 21.71% क्षेत्र वनाच्छादित है: राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
21.71% of country’s area under forest cover: MoS Kirti Vardhan Singh Report 3 min read

केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह के अनुसार, देश का कुल वन क्षेत्र 7,13,789 वर्ग किलोमीटर है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का 21.71% है।  यह जानकारी राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने 22 जुलाई 2024 को लोकसभा में दी।

राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 के हवाले से यह जानकारी दी।

भारत की वन स्थिति रिपोर्ट 'भारतीय वन सर्वेक्षण' जो देहरादून, उत्तराखंड में स्थित है, द्वारा द्विवार्षिक रूप से तैयार की जाती है। भारतीय वन सर्वेक्षण केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अंतर्गत आती है।

उच्चतम और न्यूनतम वन आवरण वाला राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

देश में सबसे अधिक वन क्षेत्र मध्य प्रदेश में है जहां  राज्य का 77,493 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र वनाच्छादित है। मध्य प्रदेश के बाद, वनों के अधिकतम क्षेत्र अरुणाचल प्रदेश में है उसके बाद छत्तीसगढ़,ओडिशा और महाराष्ट्र का स्थान है ।

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, चंडीगढ़ में सबसे कम वन क्षेत्र मात्र 23 वर्ग किलोमीटर है।

चंडीगढ़ के बाद,सबसे कम वन क्षेत्र लक्षद्वीप में 27 किलोमीटर वन क्षेत्र और उसके बाद पुदुचेरी है जहां  57 किलोमीटर वन क्षेत्र पायी जाती है।

राज्यों में, हरियाणा में सबसे कम वन क्षेत्र (1603 वर्ग किमी) था, इसके बाद पंजाब में 1847 वर्ग किमी क्षेत्र वनाच्छादित है।

आईएसएफआर 2021 के अनुसार वन क्षेत्र वाले राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की सूची

भारतीय वन सर्वेक्षण की भारत राज्य वन रिपोर्ट (आईएसएफआर) 2021 के अनुसार, निम्नलिखित सूची में राज्य, केंद्र शासित प्रदेश और उनमें पाये जाने वाले  वन क्षेत्र के आंकड़े हैं।

क्रमांक 

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

आईएसएफआर 2019

आईएसएफआर 2021

1

आंध्र प्रदेश

29,137

29,784

2

अरुणाचल प्रदेश

66,688

66,431

3

असम

28,327

28,312

4

बिहार

7,306

7,381

5

छत्तीसगढ

55,611

55,717

6

दिल्ली

195

195

7

गोवा

2,237

2,244

8

गुजरात 

14,857

14,926

9

हरयाणा

1,602

1,603

10

हिमाचल प्रदेश

15,434

15,443

11

जम्मू और कश्मीर

23,612

(लद्दाख सहित)

21,387

(लद्दाख शामिल नहीं)

12

झारखंड

23,611

23,721

13

कर्नाटक

38,575

38,730

14

केरल

21,144

21,253

15

मध्य प्रदेश

77,482

77,493

16

महाराष्ट्र

50,778

50,798

17

मणिपुर

16,847

16,598

18

मेघालय

17,119

17,046

19

मिजोरम

18,006

17,820

20

नगालैंड

12,486

12,251

21

ओडिशा

51,619

52,156

22

पंजाब

1,849

1,847

23

राजस्थान 

16,630

16,655

24

सिक्किम

3,342

3,341

25

तमिलनाडु

26,364

26,419

26

तेलंगाना

20,582

21,214

27

त्रिपुरा

7,726

7,722

28

उत्तर प्रदेश 

14,806

14,818

29

उत्तराखंड

24,303

24,305

30

पश्चिम बंगाल

16,902

16,832

31

अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह

6,743

6,744

32

चंडीगढ़

22

23

33

दादरा और नगर हवेली और

दमन और दीव

227

228

34

लद्दाख 

*

2,272

35

लक्षद्वीप

27

27

36

पुदुचेरी

52

53

 

कुल

7,12,249

7,13,789

 

(क्षेत्रफल वर्ग किलोमीटर में)

FAQ

उत्तर: देश के भौगोलिक क्षेत्रफल का 21.71% या 7,13,789 वर्ग किलोमीटर।

उत्तर: मध्य प्रदेश में 77,493 वर्ग किमी क्षेत्र वन के अंतर्गत है।

उत्तर: 23 वर्ग किलोमीटर जंगल वाला चंडीगढ़।

उत्तर: वह केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री हैं।

उत्तर: हरियाणा,1603 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र ।

उत्तर: हर दो साल में.

उत्तर: देहरादून, उत्तराखंड
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.