राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 3 अगस्त को भोपाल के रवींद्र भवन में अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उत्कर्ष और उन्मेष का शुभारंभ किया। अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव उन्मेष का यह दूसरा आयोजन है। पहला उत्सव शिमला में हुआ था।
उन्मेष और उत्कर्ष का आयोजन एक भारत श्रेष्ठ भारत को बनाने की पहल है।
‘उन्मेष' - अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव और 'उत्कर्ष' - लोक और जनजातीय प्रदर्शन कला का महोत्सव, संस्कृति मंत्रालय द्वारा क्रमशः साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बारे में
"एक भारत श्रेष्ठ भारत" की भावना को दर्शाती 1000 से अधिक कलाकारों की सांस्कृतिक प्रदर्शनी भी आयोजित है। समारोह में साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी, जनजातीय समुदायों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भक्ति, सिनेमा तथा आदिवासी साहित्य पर सामूहिक परिचर्चा होगी।