प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को वैश्विक शहरीकरण को बढ़ावा देने और इसकी चुनौतियों का समाधान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता को उजागर करने के लिए 'विश्व शहर दिवस' मनाया जाता है।
विश्व शहर दिवस 2023 की थीम:
- विश्व शहर दिवस प्रतिवर्ष शहरी सतत विकास के चर्चित मुद्दों पर आधारित एक वार्षिक थीम लॉन्च करता है। वर्ष 2023 की थीम “सभी के लिए सतत शहरी भविष्य का वित्तपोषण” है।
विश्व शहर दिवस की पृष्ठभूमि:
- दिसंबर 2013 को, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) द्वारा एक प्रस्ताव के माध्यम से विश्व शहर दिवस मनाने कि घोषणा की गई। सर्वप्रथम विश्व शहर दिवस का आयोजन वर्ष 2014 में किया गया।
- वर्ष 1976 में मानव बस्तियों पर दूसरे संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन ने विश्व शहर दिवस की स्थापना के यूएनजीए के निर्णय को लागू किया।
- यूएन-हैबिटेट कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी)- 11 लक्ष्य के अनुरूप स्थाई शहरों के विकास को बढ़ावा देता है।
- संयुक्त राष्ट्र मानव बस्ती कार्यक्रम (यूएन-हैबिटेट), मानव बस्तियों और सतत शहरी विकास हेतु संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी है।
- यह इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु अक्टूबर में वार्षिक शहरी कार्यक्रम आयोजित करता है जो अक्टूबर माह के प्रथम सोमवार से आरंभ होकर 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के साथ समाप्त होता है।
विश्व शहर दिवस का महत्व:
- विश्व शहर दिवस स्थानीय और वैश्विक शहरी विकास से संबंधित सभी हितधारकों को एक साथ लाकर शहरीकरण से संबंधित चुनौतियों का समाधान करने में मदद करता है।
भारत में शहरीकरण को व्यवस्थित करने हेतु सरकार की प्रमुख पहल:
- झुग्गीवासियों/शहरी गरीबों के लिए सरकारी पहल:
- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना
- आत्मनिर्भर भारत अभियान
- शहरी विकास से संबंधित योजनाएँ/कार्यक्रम:
- स्मार्ट शहर
- अमृत मिशन
- स्वच्छ भारत मिशन-शहरी
- प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी
स्मार्ट सिटी के लिए बुनियादी ढाँचे के निर्माण के लिए मुख्य तत्व:
- 24 घंटे बिजली और पानी की व्यवस्था
- पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर आधारित मजबूत परिवहन प्रणाली
- कारोबार और नौकरियों के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना
- मनोरंजन और सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना
- स्वास्थ्य और शिक्षा के बेहतर आधारभूत संरचना उपलब्ध कराना
- अपशिष्ट पदार्थों का मानकों के अनुरूप निपटारा करना
- जल संरक्षण के लिए समुचित कदम उठाना
- ऊर्जा दक्षता बढ़ाना
रेजोनंस समूह (Resonance Groups) की ओर से 24 मानकों के आधार पर विश्व के सर्वोत्तम शहरों की सूची जारी की जाती है:
वर्ष 2024 हेतु विश्व के शीर्ष दस शहर:
- लंदन (यूनाइटेड किंगडम)
- पेरिस (फ्रांस)
- न्यूयॉर्क (संयुक्त राज्य अमेरिका)
- टोकियो (जापान)
- सिंगापुर (सिंगापुर)
- दुबई (संयुक्त अरब अमीरात)
- सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका)
- बार्सिलोना (स्पेन)
- एम्स्टर्डम (नीदरलैंड)
- सियोल (दक्षिण कोरिया)
भारत में स्मार्ट सिटी परियोजना के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य:
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 जून 2015 को स्मार्ट सिटी मिशन को आरंभ किया गया।
- तय मानकों के आधार पर 4 चरण की प्रतियोगिता के बाद स्मार्ट शहरों का चयन किया जाता है।
- जनवरी 2016 से जून 2018 तक 100 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए चयन किया गया।
- 2024 तक सभी चयनित शहरों को 100 स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है।
- स्मार्ट सिटी विकसित करने के पीछे मुख्य लक्ष्य शहरीकरण की चुनौतियों को ध्यान में रखकर काम करना।
- 100 स्मार्ट शहरों के लिए 7 जुलाई 2023 तक 7978 परियोजनाओं के लिए कार्य आदेश जारी कर दिए गए थे।