Home > Current Affairs > International > Women’s kabaddi team delivers 100th medal for India in the 19th Asian Games

महिला कबड्डी टीम ने 19वें एशियाई खेलों में भारत के लिए 100वां पदक जीता

Utkarsh Classes 07-10-2023
Women’s kabaddi team delivers 100th medal for India in the 19th Asian Games Sport 8 min read

चीन के हांग्जो में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में रितु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने भारत के लिए ऐतिहासिक 100वां पदक जीता।भारतीय महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता। यह पहली बार है कि भारतीय टीम  ने किसी एशियाई खेलों के संस्करण में 100 या अधिक पदक जीते हैं।

भारत ने 7 अक्टूबर 2023 तक एशियाई खेल 2023 में 105 पदक- 28 स्वर्ण, 36 रजत और 41 कांस्य जीते हैं।  एशियाई खेलों के 14वें दिन भारत ने कुल 8 पदक  - 6 स्वर्ण, 2 रजत और 2 कांस्य जीते।

एशियाई खेलों का 19वां संस्करण आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ और 8 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

एशियाई खेलों में भारत के लिए 100वां पदक

19वें एशियाई खेलों के 14वें दिन महिला कबड्डी टीम ने हांगझू एशियाई खेलों में भारत के लिए 100वां पदक जीता। भारत 19वें एशियाई खेलों में चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के बाद 100 या अधिक पदक जीतने वाला चौथा देश बन गया है । हांग्जो एशियाई खेलों से पहले, भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 जकार्ता एशियाई खेलों में थी। भारत ने जकार्ता खेलों में 70 पदक, 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य पदक जीते थे।

कबड्डी में दोहरा स्वर्ण

भारतीय पुरुष और महिला कबड्डी टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में स्वर्ण पदक जीते। भारतीय पुरुष टीम ने फाइनल में ईरान को हराया।  पहली बार कबड्डी  को 1990 के बीजिंग एशियाई खेलों में शामिल किया गया था।तब से लेकर अब तक भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों में 8 स्वर्ण पदक जीते हैंईरान दूसरी टीम है जिसने एशियाई खेलों में कबड्डी स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। पिछले जकार्ता एशियाई खेलों में, भारत फाइनल में ईरान से हार गया और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे (ताइवान) को हराकर स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों में महिला टीम का यह तीसरा स्वर्ण पदक था।

क्रिकेट में ऐतिहासिक स्वर्ण

भारतीय महिला और पुरुष की क्रिकेट टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में भाग लिया है । टी20 प्रारूप में क्रिकेट को 2010 के गुआंगज़ौ एशियाई खेलों में शामिल किया गया था और फिर 2014 के इंचियोन एशियाई खेलों में भी इसे शामिल किया गया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट फील्ड में खेला गया फाइनल मैच में पहले बैटिंग करते हुए अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर में 112/5 का स्कोर बना लिया था लेकिन बाद में  बारिश के कारण मैच  रद्द कर दिया गया। भारत को बेहतर वरीयता के कारण स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। भारतीय टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ ने किया।

बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर कांस्य पदक जीता।

इससे पहले हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने फाइनल में श्रीलंकाई टीम को हराकर स्वर्ण जीता था।

बैडमिंटन में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पुरुष युगल बैडमिंटन स्वर्ण पदक मैच में दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोलग्यू और किम वोन्हो को हरा कर स्वर्ण पदक जीता।

दुनिया के तीसरे नंबर को जोड़ी , खिलाड़ी सात्विक और चिराग ने एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के लिए पहला बैडमिंटन स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया।

2023 हांग्जो एशियाई खेलों के 13वें दिन भारत के लिए पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

  • महिला कबड्डी टीम ने चीनी ताइपे को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • पुरुष कबड्डी टीम ने ईरान को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, जो पहले ही तीरंदाजी की कंपाउंड मिश्रित टीम और महिला टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीत चुकी हैं, ने फाइनल में दक्षिण कोरिया की सो चैवोन को  हराकर कंपाउंड तीरंदाजी व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
  • ओजस प्रवीण देवतले, जो पहले ही तीरंदाजी की कंपाउंड मिश्रित टीम और पुरुष टीम स्पर्धा में स्वर्ण जीत चुके हैं, ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में अपने हमवतन अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराकर अपना तीसरा स्वर्ण पदक जीता।
  • भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ बारिश से रद्द हुए मैच में विजेता घोषित होकर स्वर्ण पदक जीता।
  • सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष बैडमिंटन टीम ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोलग्यू और किम वोन्हो को हराकर स्वर्ण पदक जीता।

रजत पदक विजेता

  • दीपक पुनिया, पुरुषों की फ्रीस्टाइल 86 किलोग्राम कुश्ती स्पर्धा में, 2016 रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता ईरान के हसन यज़दानी से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • अभिषेक वर्मा ने पुरुषों की तीरंदाजी कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता।

कांस्य पदक विजेता

  • महिला हॉकी में भारत ने जापान को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • 17 वर्षीय मौजूदा विश्व चैंपियन अदिति स्वामी ने महिलाओं की व्यक्तिगत कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।

हांग्जो एशियाई खेलों में खेल अनुसार भारत की पदक तालिका

खेल 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य  

कुल पदक 

निशानेबाजी 

7

9

6

22

क्रिकेट 

2

0

0

2

नौकायन

0

2

3

5

सेलिंग

0

1

2

3

घुड़सवारी (Equestrian)

1

0

1

2

वुशु 

0

1

0

1

टैनिस 

1

1

0

2

स्कवैश 

2

1

2

5

एथलेटिक्स

6

14

9

29

गोल्फ 

0

1

0

1

मुक्केबाज़ी

0

1

4

5

बैडमिंटन

1

1

1

3

रोलर स्केटिंग 

0

0

2

2

टेबल टेनिस

0

0

1

1

कैनो

0

0

1

1

तीरंदाजी

5

2

2

9

कुश्ती

0

1

5

6

सेपकटकराव

2

0

0

2

हॉकी

0

0

1

1

कबड्डी

2

0

0

2

ब्रिज (ताश )

2

0

0

2

कुल 

0

1

0

1

खेल 

28

36

41

105

7 अक्टूबर, 2023 तक पदक तालिका (दिन 14)

क्रमांक 

देश 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य 

कुल पदक 

1

चीन 

187

104

63

354

2

जापान 

47

57

65

169

3

दक्षिण कोरिया  

38

50

84

170

4

भारत 

28

36

41

105

5

उज्बेकिस्तान 

20

18

26

64

 

 

Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.