Home > Current Affairs > International > Indian men’s hockey team win gold at 19th Asian Games

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 19वें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Indian men’s hockey team win gold at 19th Asian Games Sport 5 min read

हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 6 अक्टूबर 2023 को चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों के फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

19वें एशियाई खेलों के 13वें दिन भारत ने 1 स्वर्ण, 2 रजत और 6 कांस्य के साथ 9 पदक जीते। 6 अक्टूबर 2023 तक, भारत ने एशियाई खेल 2023 में 95 पदक जीते हैं, 22 स्वर्ण, 34 रजत और 39 कांस्य।

एशियाई खेलों का 19वां संस्करण आधिकारिक तौर पर 23 सितंबर, 2023 को शुरू हुआ और 8 अक्टूबर, 2023 को समाप्त होगा।

भारत के लिए एशियाई खेलों की पुरुष हॉकी में चौथा स्वर्ण पदक

एशियाई खेलों में भारत के लिए पुरुष हॉकी में यह चौथा स्वर्ण पदक था। भारतीय पुरुष टीम ने 1966 (बैंकॉक), 1998 (बैंकॉक), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांग्जो) में स्वर्ण पदक जीता है ।

भारत एशियाई खेलों में हॉकी में दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त रूप से दूसरी सबसे सफल पुरुष हॉकी टीम बन गया है। एशियाई खेलों में 9 स्वर्ण पदकों के साथ पाकिस्तान सबसे सफल पुरुष हॉकी टीम है।

क्रेग फुल्टन द्वारा प्रशिक्षित भारतीय टीम ने 2024 पेरिस ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया। हांग्जो एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम अपराजित रही।

2023 हांग्जो एशियाई खेलों के 13वें दिन भारत के लिए पदक विजेता

स्वर्ण पदक विजेता

  • पुरुष हॉकी टीम ने फाइनल में जापान को 5-1 से हराया।

रजत पदक विजेता

  • जग्गी शिवदासानी, संदीप ठकराल, राजेश्वर तिवारी, सुमित मुखर्जी, राजू तोलानी और अजय खरे की भारतीय पुरुष ब्रिज टीम फाइनल में हांगकांग चीन से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
  • अतनु दास, धीरज बोम्मदेवरा और तुषार शेल्के की भारत की पुरुष तीरंदाजी टीम ने  रिकर्व टीम स्पर्धा के फाइनल में दक्षिण कोरिया से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

कांस्य पदक विजेता

  • राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता महिला पहलवान किरण बिश्नोई ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 76 किग्रा में मंगोलिया की अरियुंजरगल गनबत को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • अमन सहरावत ने पुरुषों की कुश्ती फ्रीस्टाइल 57 किग्रा में चीन के लियू मिंगु को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • सोनम मलिक ने 63 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती स्पर्धा में चीन की जिया लॉन्ग को हराकर कांस्य पदक जीता।
  • रेगु सेमीफ़ाइनल में थाईलैंड से हारने के बावजूद भारत की महिला टीम ने सेपकटाक्रा में अपना पहला कांस्य पदक जीता।
  • अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय एकल सेमीफाइनल में दुनिया के 8वें नंबर के खिलाड़ी चीन के ली शिफेंग से हार गए। हालाँकि सेमीफाइनलिस्ट होने के कारण उन्हे  कांस्य पदक मिला। सैयद मोदी एशियाई खेलों में पुरुष एकल पदक जीतने वाले पहले पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। उन्होंने 1982 के एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था ।
  • अंकिता भक्त, भजन कौर और सिमरनजीत कौर की महिला तीरंदाजी टीम ने रिकर्व स्पर्धा में वियतनामी टीम को हराकर कांस्य पदक जीता।

हांग्जो एशियाई खेलों में खेल अनुसार भारत की पदक तालिका

खेल 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य  

कुल पदक 

निशानेबाजी 

7

9

6

22

क्रिकेट 

1

0

0

1

नौकायन

0

2

3

5

सेलिंग

0

1

2

3

घुड़सवारी (Equestrian)

1

0

1

2

वुशु 

0

1

0

1

टैनिस 

1

1

0

2

स्कवैश 

2

1

2

5

एथलेटिक्स

6

14

9

29

गोल्फ 

0

1

0

1

मुक्केबाज़ी

0

1

4

5

बैडमिंटन

0

1

1

2

रोलर स्केटिंग 

0

0

2

2

टेबल टेनिस

0

0

1

1

कैनो

0

0

1

1

तीरंदाजी

3

1

1

5

कुश्ती

0

0

5

5

सेपकटकराव

       

हॉकी

1

0

0

1

ब्रिज (ताश )

0

1

0

1

कुल 

22

34

39

95

6 अक्टूबर, 2023 तक पदक तालिका (दिन 13)

क्रमांक 

देश 

स्वर्ण 

रजत 

कांस्य  

कुल पदक 

1

चीन 

186

104

60

350

2

जापान 

45

57 

62

164

3

दक्षिण कोरिया  

36

47

83

166

4

भारत 

22

34

39

95

5

उज्बेकिस्तान 

19

18

26

63

FAQ

उत्तर : क्रेग फुल्टन

उत्तर: 4 बार, उन्होंने 1966 (बैंकॉक), 1998 (बैंकॉक), 2014 (इंचियोन) और 2023 (हांग्जो) एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता।

उत्तर : तीरंदाजी, वह भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम का हिस्सा थे जिसने हांग्जो एशियाई खेलों में रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

उत्तर : बैडमिंटन।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.