Home > Current Affairs > International > W Laredj Wins UAE's Great Arab Minds Award In Arts & Literature

डब्ल्यू लारेडज ने कला और साहित्य में यूएई का ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड जीता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
W Laredj Wins UAE's Great Arab Minds Award In Arts & Literature Award and Honour 4 min read

प्रोफेसर वासिनी लारेडज ने साहित्य और कला के क्षेत्र में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का ‘ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड’ (जीएएम) जीता है। ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड को ‘अरब नोबेल’ के उपनाम से भी जाना जाता है।

  • यूएई के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड के विजेताओं को बधाई दी है।
  • शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम, यूएई में कई शीर्ष पदों पर स्थित हैं, जिनमें  प्रमुख हैं-
    • यूएई के उपराष्ट्रपति
    • यूएई के प्रधानमंत्री और 
    • दुबई के शासक 
  • शेख मोहम्मद ने, साहित्य और कला में जीएएम अवार्ड जीतने पर अल्जीरियाई प्रोफेसर वासिनी लारेडज को बधाई दी।

ग्रेट अरब माइंड्स (जीएएम) पुरस्कार: 

  • जीएएम पुरस्कार, छह महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए दिया जाता है।
  • ये क्षेत्र हैं- प्राकृतिक विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, साहित्य और कला, वास्तुकला और डिजाइन, अर्थशास्त्र और चिकित्सा
  • इन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों को अरब समाज और मानव प्रगति पर उनके प्रभाव के लिए पुरस्कृत किया जाता है।

जीएएम साहित्य और कला पुरस्कार: 

  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो सांस्कृतिक, सामाजिक और बौद्धिक प्रभाव डालने वाले सार्थक विचार को प्रेरित करते हैं। 
  • इस वर्ष का पुरस्कार अल्जीरियाई प्रोफेसर वासिनी लारेडज को दिया गया है।

जीएएम प्राकृतिक विज्ञान पुरस्कार: 

  • यह पुरस्कार, प्राकृतिक विज्ञान के व्यापक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली किसी भी शाखा में ज्ञान के विकास को विस्तारित करने में दिए गए योगदान हेतु दिया जाता है। 
  • इनमें भौतिकी, रसायन विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान के साथ-साथ इन क्षेत्रों में प्रासंगिक उप-शाखाएं भी शामिल हैं।
  • इस वर्ष लेबनानी वैज्ञानिक नीवेन खाशब ने प्राकृतिक विज्ञान में जीएएम अवार्ड जीता।

जीएएम इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी पुरस्कार:

  • यह उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की किसी भी शाखा में नवाचार करने या ज्ञान को और विकसित करने में विशेष योगदान दिया हो।
  • इसमें सिविल, इलेक्ट्रिकल, रसायन, बायोमेडिकल और सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी, डेटा विज्ञान, रोबोटिक्स, कृत्रिम बुद्धिमत्ता इत्यादि शामिल है। 
  • इस वर्ष का पुरस्कार लेबनान के प्रोफेसर फादिल अदीब ने जीता।

जीएएम चिकित्सा पुरस्कार:

  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने चिकित्सा की किसी भी शाखा में खोज करने या ज्ञान को और विकसित करने में योगदान दिया हो। इनमें चिकित्सा क्षेत्र जैसे निदान, उपचार, रोग की रोकथाम, चिकित्सा अनुसंधान और अन्य शाखाएं शामिल हैं।
  • इस वर्ष का पुरस्कार सऊदी डॉक्टर हानी नज्म को पहले 'ग्रेट अरब माइंड्स' पुरस्कार विजेता के रूप में घोषित किया।

जीएएम वास्तुकला डिजाइन पुरस्कार: 

  • यह उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो आर्किटेक्चर और डिज़ाइन शाखाओं में से किसी एक में तकनीकी ज्ञान को और अधिक विकसित करने में योगदान दिया हो। इनमें भवन संरचनाएं, प्राकृतिक वातानुकूलन, इंटीरियर डिजाइन, सामग्री डिजाइन और शहरी डिजाइन शामिल हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा होना अभी बाकि है।

जीएएम अर्थशास्त्र पुरस्कार: 

  • यह उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जो वृहद और सूक्ष्म-आर्थिक समाधान, रणनीतियों, अनुसंधान या सिद्धांतों को विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इन पुरस्कारों की घोषणा होना अभी बाकि है।

FAQ

Answer:- वासिनी लारेडज

Answer:- हानी नज्म

Answer:- नीवेन खाशब

Answer:- फादिल अदीब

Answer:- संयुक्त अरब अमीरात द्वारा

Answer:- ग्रेट अरब माइंड्स अवार्ड
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.