21 नवंबर, 2024 को पोर्टुलांस इंस्टीट्यूट और सैद बिजनेस स्कूल, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत 49वें स्थान पर था। पिछले साल भारत 60वें स्थान पर था और इस साल इसने अपनी रैंक में 11 स्थान का सुधार किया है।
संयुक्त राज्य अमेरिका लगातार तीसरे वर्ष नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स में शीर्ष देश है और उसके बाद सिंगापुर का स्थान है।
नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 133 अर्थव्यवस्थाओं (देशों) को उनके नागरिकों की सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) तक पहुंच और उपयोग के आधार पर रैंक करता है। नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स को दुनिया भर में अर्थव्यवस्थाओं में आईसीटी अनुप्रयोग और प्रभाव के अग्रणी वैश्विक सूचकांकों में से एक माना जाता है।
नेटवर्क रेडीनेस इंडेक्स 2024 में भारत को दुनिया की 133 अर्थव्यवस्थाओं में 53.63 स्कोर के साथ 49वें स्थान पर रखा गया है।
भारत को वियतनाम के बाद निम्न-मध्यम आय वाले देशों में दूसरा स्थान मिला है।
भारत ने निम्न-मध्यम आय वाले देशों में
यह भी पढ़ें: 2023 में डबल्यूआईपीओ ग्लोबल पेटेंट फाइलिंग में भारत दुनिया में छठे स्थान पर रहा
स्थान |
अर्थव्यवस्थाएँ(देश) |
सूचकांक स्कोर |
1 |
संयुक्त राज्य अमेरिका |
78.96 |
2 |
सिंगापुर |
76.94 |
3 |
फिनलैंड |
75.76 |
4 |
स्वीडन |
74.99 |
5 |
कोरिया गणराज्य (दक्षिण कोरिया) |
74.85 |
6 |
नीदरलैंड |
73.94 |
7 |
स्विट्ज़रलैंड |
73.71 |
8 |
यूनाइटेड किंगडम |
73.57 |
9 |
जर्मनी |
73.54 |
10 |
डेनमार्क |
72.70 |