Home > Current Affairs > International > Third India-Malaysia maritime exercise 'Samudra Laksamana' concludes

तीसरे भारत-मलेशिया द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ संपन्न

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Third India-Malaysia maritime exercise 'Samudra Laksamana' concludes Defence 4 min read

भारत और मलेशियाई की नौसेना ने 'अभ्यास समुद्र लक्ष्मण' के तीसरे संस्करण के तहत विशाखापट्टनम में संयुक्त अभ्यास आयोजित किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, समुद्री अभ्यास ‘समुद्र लक्ष्मण’ का आयोजन 28 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक विशाखापट्टनम में किया गया। 

संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य: 

  • रक्षा मंत्रालय ने बताया कि संयुक्त अभ्यास का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच संबंधों को मजबूत करना है। 
  • इस समुद्री अभ्यास में भारत की ओर से भारतीय नौसेना का जहाज किल्टन ने भाग लिया। जबकि मलेशिया की ओर से रॉयल मलेशियाई जहाज केडी लकीर ने  इस अभ्यास में भाग लिया।
  • रक्षा मंत्रालय की एक  विज्ञप्ति के अनुसार, बंदरगाह पर दोनों जहाजों के चालक दल ने  आपस में वार्ता भी की ।

दोनों नौसेनाओं के बीच कई मुद्दों पर वार्ता का आयोजन:

  • अभ्यास समुद्र लक्ष्मण के तहत भारत और मलेशियाई की नौसेनाओं के चालक दल ने  बंदरगाह पर विभिन्न कार्य-प्रणालियों से संबंधित वार्ता की।
  • आपसी हितों के विभिन्न मुद्दों पर आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वार्ता आयोजित किया।

दोनों देशों के मध्य आपसी सहयोग बढ़ाना: 

  • रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनों नौसेनाओं के बीच, इन वार्ता का उद्देश्य ज्ञान के आधार को बढ़ाना  और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है। इसके साथ ही समुद्र संबंधी पहलुओं पर आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाना है। 
  • इस अभ्यास का उद्देश्य भारतीय और रॉयल मलेशियाई नौसेना के बीच संबंधों को सशक्त करना तथा आपसी सामंजस्य को आगे बढ़ाना भी है।

भारत-मलेशिया संबंध: 

  • वर्ष 1957 में भारत ने मलेशिया के साथ राजनयिक संबंध स्थापित किये।
  • मलेशिया के साथ आर्थिक संबंध: भारत और मलेशिया ने व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सेका) पर हस्ताक्षर किये हैं। 
  • CECA एक तरह का मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) है।
  • भारत ने 10 सदस्यीय दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्र संघ (ASEAN) के साथ सेवाओं और निवेश में एफटीए पर भी हस्ताक्षर किये हैं।
  • मलेशिया ASEAN में तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है।
  • भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार मलेशिया के पक्ष में है।
  • रक्षा सहयोग: संयुक्त सैन्य अभ्यास "हरिमऊ शक्ति" दोनों देशों के बीच प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है।
  • पारंपरिक चिकित्सा: भारत और मलेशिया ने अक्टूबर 2010 में पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं।
  • मलेशिया सरकार मलेशिया में आयुष (आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी) प्रणालियों को लोकप्रिय बनाने हेतु काम कर रही है।
  • मलेशिया में आयुष प्रणाली का उपयोग किया जाता है।
  • मलेशिया में 7% से अधिक आबादी भारतीय मूल की है। मलेशिया भारत की विदेश नीति में एक महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है।
  • मलक्का जलडमरूमध्य और दक्षिण चीन सागर जैसे व्यस्त समुद्री मार्गों से घिरा मलेशिया भी भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है। भारत की समुद्री संपर्क रणनीतियों के लिए महत्त्वपूर्ण है।

मलेशिया के बारे में: 

  • राजधानी: क्वालालंपुर
  • मुद्रा: मलेशियन रिंगित
  • प्रधानमंत्री: अनवर इब्राहिम

FAQ

उत्तर : मलेशिया

उत्तर : विशाखापट्टनम

उत्तर : तीसरा संस्करण

उत्तर : मलेशिया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.