Home > Current Affairs > International > Shigeru Ishiba appointed as the 102nd Prime Minister of Japan

शिगेरु इशिबा जापान के 102वें प्रधान मंत्री नियुक्त

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Shigeru Ishiba appointed as the 102nd Prime Minister of Japan Appointment 4 min read

जापानी सम्राट नारुहितो ने शिगेरु इशिबा को जापान का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया है । जापानी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा शिगेरू इशिबा को जापान के 102वें प्रधान मंत्री के रूप में मंजूरी देने के बाद जापानी सम्राट द्वारा शिगेरू इशिबा को नियुक्त किया गया था। 67 वर्षीय शिगेरु इशिबा ने अपने ही राजनीतिक दल  -लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के फुमियो किशिदा की जगह ली है।

1955 में अपने गठन के बाद से एलडीपी ने लगभग लगातार जापान पर शासन किया है।

शिगेरु इशिबा जापान के नए प्रधान मंत्री बने

पूर्व प्रधान मंत्री फुमियो किशिदा ने कई राजनीतिक घोटालों के आरोपों के बाद, इस साल सितंबर में जापान के प्रधान मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था । सत्तारूढ़ एलडीपी ने 27 सितंबर को हुई अपने एक बैठक में पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरू इशिबा को अपना नेता चुना।

1946 के जापानी संविधान के अनुसार जापानी संसद के निचले सदन, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव द्वारा अनुमोदित होने के बाद सम्राट उस व्यक्ति को देश के प्रधान मंत्री के रूप में नियुक्त करता है।

बाद में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने अपनी एक बैठक में शिगेरु इशिबा को जापान का नया प्रधान मंत्री चुना जहां उन्हें 461 में से 291 मत मिला।

शिगेरु इशिबा ने ताकेशी इवाया को जापान का नया विदेश मंत्री नियुक्त किया है। शिगेरु इशिबा ने प्रधान मंत्री बनने के बाद  देश में 27 अक्टूबर 2024 को नई हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का चुनाव करने के लिए देश में नए आम चुनाव की घोषणा की है।

जापान की संसद

जापानी संसद को डायट के नाम से जाना जाता है। डायट द्विसदनीय है, जिसमें ऊपरी सदन को हाउस ऑफ काउंसिलर्स और निचले सदन को हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव कहा जाता है।

उच्च सदन में 250 सदस्य होते हैं जबकि हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में 467 सदस्य होते हैं।

जापानी सरकार निचले सदन के प्रति उत्तरदायी होती है और यदि सदन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कर दे ,तो सरकार को इस्तीफा देना पड़ता है।

जापान के बारे में

जापान ,एशिया के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपसमूह देश है। इसमें मुख्य रूप से चार द्वीप शामिल हैं - होक्काइडो, होंशू, शिकोकू और क्यूशू

माउंट फ़ूजी, जापान का सबसे ऊँचा पर्वत है (समुद्र तल से 3778 मीटर ऊपर) और यह एक सक्रिय ज्वालामुखी है।

जापानी लोग अपने देश को निहोन या निप्पॉन कहते हैं।

जापान एक विकसित देश है जो जी-7 औरओईसीडी  (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) का सदस्य है।

यह चीन के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जर्मनी के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

राजधानी: टोक्यो

मुद्रा:येन 

प्रधान मंत्री: शिगेरू इशिबा

FAQ

उत्तर: लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी)

उत्तर: टोक्यो

उत्तर: येन

उत्तर: डाइट

उत्तर: जापान
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.