Home > Current Affairs > International > Samudra Paheredar arrives in Manila Bay, as part of ASEAN deployment

आसियान तैनाती के हिस्से के रूप में ‘समुद्र पहरेदार’ पहुंचे मनीला खाड़ी

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Samudra Paheredar arrives in Manila Bay, as part of ASEAN deployment Environment 6 min read

भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) जहाज ‘समुद्र पहरेदार’ अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर 25 मार्च 2024 से फिलीपींस की मनीला खाड़ी की यात्रा पर है। ‘समुद्र पहरेदार’ एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज है।

समुद्र पहरेदार के यात्रा का उद्देश्य: 

  • इस विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज की यह यात्रा एक व्यापक पहल का हिस्सा है। इस पहल के उद्देश्यों को निम्न बिन्दुओं में देखा जा सकता है: 
    • आईसीजी समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया क्षमताओं का प्रदर्शन करना।
    • फिलीपींस तट रक्षक (पीसीजी) के साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत बनाना।
    • आसियान क्षेत्र में समुद्री प्रदूषण के बारे में चिंताओं और संकल्प को साझा करना है। 
  • आईसीजी जहाज आसियान देशों- फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई में 25 मार्च से 12 अप्रैल 2024 तक विदेशी तैनाती पर है।

समुद्र पहरेदार के तीन देशों की यात्रा: 

  • अपनी तैनाती के दौरान इस जहाज का मनीला (फिलीपींस), हो ची मिन्ह (वियतनाम) और मुआरा (ब्रुनेई) में बंदरगाह निरीक्षण करने का कार्यक्रम निर्धारित है। 

समुद्र पहरेदार समुद्री प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों से सुसज्जित:

  • यह जहाज प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए विशेष समुद्री प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों से लैस है।
  • साथ ही इसमें प्रदूषण प्रतिक्रिया कन्फिग्यरेशन के लिए एक चेतक हेलीकॉप्टर को भी तैनात किया गया है।

समुद्र पहरेदार का कार्य: 

  • समुद्र पहरेदार को समुद्र में नित हो रहे प्रदूषण की समस्या से निजात पाना है। इसके अंतर्गत समुद्र पहरेदार निम्नलिखित कार्य करेंगे:
    • समुद्र में तेल को फैलने से रोकना
    • समुद्र में फैले तेल को एकत्र करना
  • अन्य समुद्री प्रदूषण की समस्या से निजात पाने के लिए ऑपरेशन का डिज़ाइन किया गया है। भ्रमण वाले बंदरगाहों पर प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रशिक्षण और विभिन्न उपकरणों का प्रायोगिक प्रदर्शन किया जाएगा।

समुद्र पहरेदार अन्य गतिविधियों में होंगे शामिल:  

  • समुद्र पहरेदार, इसके अलावा सरकार की पहल "पुनीत सागर अभियान" में भाग लेंगे।
  • साझेदार देशों के साथ तालमेल में एक अंतरराष्ट्रीय पहुंच उपलब्ध कराने के लिए 25 एनसीसी कैडेटों को भी शामिल किया गया है। 
  • साथ ही आईसीजी जहाज के कर्मियों, भागीदार एजेंसियों के कर्मियों तथा स्थानीय युवा संगठनों के साथ समन्वय में जहाज के बंदरगाह भ्रमण के दौरान समुद्र तटों की सफाई।

समुद्र पहरेदार के यात्रा का महत्व: 

  • यह यात्रा फिलीपीन, वियतनाम और ब्रुनेई समुद्री एजेंसियों सहित प्रमुख समुद्री एजेंसियों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाएगा। 
  • भारतीय तटरक्षक ने फिलीपींस और वियतनाम के तट रक्षकों के साथ समुद्री सहयोग बढाने तथा समुद्री सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक समझौता ज्ञापन किया है। 
  • इस क्षेत्र में सुरक्षा, संरक्षा और समुद्री पर्यावरण को सुनिश्चित करने के लिए ये संबंध पिछले कुछ वर्षों के दौरान विकसित हुए हैं। समुद्र पहरेदार के इस यात्रा में निम्नलिखित गतिविधियों को शामिल किया गया: 
    • पेशेवर आदान-प्रदान
    • क्रॉस-डेक यात्राएं
  • संयुक्त अभ्यास के साथ-साथ क्षमता निर्माण सुविधाओं तक यात्रा सहित आधिकारिक और सामाजिक गतिविधियां।

समुद्र पहरेदार की आसियान देशों में तीसरी तैनाती: 

  • आसियान देशों में भारतीय तट रक्षक की यह लगातार तीसरी तैनाती है। 
  • इससे पहले वर्ष 2023 में आईसीजी प्रदूषण नियंत्रण जहाजों ने इस पहल के हिस्से के रूप में आसियान देशों की यात्रा की थी। इनमें प्रमुखतः कंबोडिया, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और इंडोनेशिया की यात्रा की थी।

आईसीजीएस ‘समुद्र पहरेदार’ के बारे में:

  • आईसीजीएस समुद्र पहरेदार आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भारत के पूर्वी तट पर तैनात है। समुद्र पहरेदार उप महानिरीक्षक सुधीर रवींद्रन की कमान में है। 
  • विगत कुछ वर्षों में, समुद्र पहरेदार ने कई समुद्री अभियानों में सफलतापूर्वक भाग लिया है। इनमें प्रमुखतः निम्नलिखित है: 
    • समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया 
    • आईएमबीएल/ईईजेड निगरानी ​​
    • अंतरराष्ट्रीय अपराधों को रोकने 
    • समुद्री खोज एवं बचाव (एसएआर)

पुनीत सागर अभियान के बारे में: 

  • इसे समुद्र तटों को प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पदार्थों से मुक्त रखने के लिए राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा 1 दिसंबर, 2021 को अभियान आरंभ किया गया था।
  • इसे एनसीसी द्वारा समुद्र तटों और नदियों और झीलों सहित अन्य जल निकायों को प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाकर साफ करने के लिए शुरू किया गया था। 
  • यह अभियान समुद्र तटों और नदी के किनारों को साफ रखने के महत्व के बारे में स्थानीय लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का प्रयास करता है। 
  • यह राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थानीय लोगों को शिक्षित करने और ‘स्वच्छ भारत’ के बारे में जागरूक करने का प्रयास करता है।

FAQ

उत्तर : फिलीपींस, वियतनाम और ब्रुनेई

उत्तर : ‘समुद्र पहरेदार’ एक विशेष प्रदूषण नियंत्रण जहाज है।

उत्तर: राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) द्वारा 1 दिसंबर, 2021 को अभियान आरंभ किया गया था।

उत्तर : 1 दिसंबर, 2021
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.