Home > Current Affairs > National > Sadhna Nair is the first woman in the country to become DG of MHS

साधना नायर एमएचएस की डीजी बनने वाली देश की प्रथम महिला

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Sadhna Nair is the first woman in the country to become DG of MHS Appointment 6 min read

भारतीय वायुसेना की अधिकारी एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर 23 अक्टूबर 2023 को मिलिट्री हॉस्पिटल सर्विस (एमएचएस) की डायरेक्टर जनरल (डीजी) बनाई गईं। साधना नायर इस पद को संभालने वाली देश की पहली महिला अधिकारी बन गईं हैं। 

साधना एयर मार्शल रैंक की दूसरी महिला अधिकारी बनी:  

  • साधना नायर के प्रमोशनल ट्रांसफर के बाद वो दूसरी महिला अधिकारी बन गईं हैं, जिन्होंने एयर मार्शल रैंक प्राप्त की है। 
  • साधना से पूर्व ये उपलब्धि एयर मार्शल पद्मा बंदोपाध्याय ने प्राप्त की थी। पद्मा की वर्ष 2002 में एयर मार्शल रैंक पर नियुक्त की गई थी। 
  • इसके अलावा थ्री-स्टार रैंक तक पहुंचने वाली प्रथम महिला नौसेना की सर्जन वाइस एडमिरल पुनीता अरोड़ा थीं, जो कि रिटायर हो चुकीं हैं।

एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के पहले कपल: 

  • साधना को एयर फोर्स ट्रेनिंग कमांड बेंगलुरु हेडक्वार्टर से दिल्ली प्रमोशनल ट्रांसफर किया गया है। वहीं उनके पति केपी नायर 2015 में इंस्पेक्शन एंड फ्लाइट सेफ्टी के डायरेक्टर जनरल पद से रिटायर हो चुके हैं। 
  • इस तरह साधना और केपी नायर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के प्रथम दंपत्ति बन गए हैं।

साधना नायर का संक्षिप्त परिचय: 

  • एयर फोर्स अधिकारी साधना नायर ने पुणे के आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। 
  • इसके बाद उन्होंने दिसंबर 1985 में इंडियन एयर फोर्स जॉइन की। 
  • साधना नायर ने फैमिली मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। 
  • साधना ने 2 साल तक दिल्ली एम्स के ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग लिया। 
  • साधना नायर ने स्विट्जरलैंड में रासायनिक, जैविक, रेडियोलॉजिकल, परमाणु वारफेयर और मिलिट्री मेडिकल एथिक्स की पढ़ाई की है।

साधना के तीन पीढ़ियों का वायुसेना से रहा है संबंध: 

  • एयर मार्शल साधना नायर के परिवार का तीन पीढ़ियों से भारतीय वायुसेना से संबंध रहा है।
  • साधना के पिता और भाई भी भारतीय वायुसेना में डॉक्टर रह चुके हैं। 
  • उनका बेटा वायु सेना में फाइटर पायलट (फ्लाइट लेफ्टिनेंट) पद पर कार्यरत हैं।

भारतीय  सेना के पहले थ्री-स्टार कपल कौन हैं?  

  • साधना-केपी नायर से पूर्व कनितकर कपल पहले थ्री-स्टार सैन्य अधिकारी कपल थे। कनितकर कपल 2020 में आर्म्ड फोर्सेस में थ्री-स्टार अधिकारियों का उच्च पद हासिल करने वाले पहले दंपत्ति बने थे। 
  • सेना में लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कनितकर ने तब अपने पति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कनितकर के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की थी। उनके पति राजीव 2017 में क्वार्टर मास्टर जनरल पद से रिटायर हुए थे जबकि माधुरी एक डॉक्टर हैं।

वर्तमान में भारतीय सेना में महिला अधिकारीयों की स्थिति: 

  • महिला चिकित्सा अधिकारियों को पूर्व से ही आर्म्ड फोर्सेस में स्थायी कमीशन दिया जा रहा है, जबकि दूसरे विंग में स्थिति भिन्न है।
  • अब सेना में लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद महिलाओं को अन्य पदों पर भी बहाल होने पर जोर दिया जा रहा है। 
  • महिला अधिकारी अब लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं, फर्स्ट लाइन के युद्धपोतों पर सेवा दे रही हैं। तोपखाने रेजिमेंट में हॉवित्जर और रॉकेट सिस्टम संभाल रही हैं।​
  • वायु सेना में 17 महिला अफसर ऐसी हैं जो मिग-21, सुखोई-30MKI और राफेल जैसे सुपरसोनिक फाइटर जेट उड़ा रही हैं। 
  • इनके अलावा थल, जल और नौसेना के लिए 145 महिला सैन्य अधिकारी हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट उड़ाती हैं। 
  • जबकि, 30 महिला अधिकारी फ्रंटलाइन वॉरशिप में तैनात हैं।

सेना के इन पदों पर अभी भी महिला अधिकारीयों की उपस्थिति नगण्य है: 

  • सेना की मुख्य इंफिन्ट्री, हथियारों से लैस वाहनों, बख्तरबंद कोर, टैंक-ट्रक और थल सेना के कई विंग में महिला अधिकारियों को शामिल करने के लिए कदम नहीं उठाया गया है।
  • इसके साथ ही नौसेना के पनडुब्बियों में भी महिला सैन्य अधिकारियों को नियुक्त नहीं किया जा रहा है।​​​​​​
  • भविष्य इन पदों पर भी महिला अधिकारीयों को नियुक्त करने से ही सेना में लैंगिक असमानता को समाप्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश को पूर्ण किया जा सकता है।​​​​​​

FAQ

एयर मार्शल साधना सक्सेना नायर

कनितकर कपल (सेना में लेफ्टिनेंट जनरल माधुरी कनितकर ने अपने पति लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कनितकर के साथ यह उपलब्धि प्राप्त की थी।) 

साधना नायर और केपी नायर एयर मार्शल रैंक तक पहुंचने वाले देश के प्रथम दंपत्ति बन गए हैं।

पद्मा बंदोपाध्याय

वर्तमान में वायु सेना में 17 महिला अफसर ऐसी हैं जो मिग-21, सुखोई-30MKI और राफेल जैसे सुपरसोनिक फाइटर जेट उड़ा रही हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.