Home > Current Affairs > International > President Murmu reaches Mauritius to attend National Day celebrations

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए मॉरीशस पहुंची

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
President Murmu reaches Mauritius to attend National Day celebrations Visits 3 min read

भारतीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 11 मार्च 2024 को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचीं। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू 12 मार्च 2024 को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

  • राष्ट्रपति मुर्मू के पोर्ट लुइस पहुंचने पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ ने उनका स्वागत किया।
  • राष्ट्रपति मुर्मू हिंद महासागर के द्वीपीय राष्ट्र मॉरीशस के साथ भारत के संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस यात्रा के दौरान शीर्ष नेतृत्व के साथ भी बातचीत करेंगी।

भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी समारोह में शामिल हुई: 

  • भारतीय नौसेना की एक टुकड़ी भी मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में शामिल हुई। इसके साथ नौसेना के दो जहाजों - आईएनएस तीर और सीजीएस सारथी ने भी समारोह में भाग लिया।

मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय बैठक: 

  • राष्ट्रपति मुर्मू अपने मॉरीशस समकक्ष पृथ्वीराज सिंह रूपुन और प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनौथ के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की हैं।
  • राष्ट्रपति मुर्मू मॉरीशस नेशनल असेंबली के अध्यक्ष, मॉरीशस सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और महत्वपूर्ण मॉरीशस नेताओं से मुलाकात करेंगी।

भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन: 

  • राष्ट्रपति मुर्मू और जुगनौथ संयुक्त रूप से 14 भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं मॉरीशस के साथ नई दिल्ली की जीवंत विकास साझेदारी के बढ़ते विस्तार और बहुआयामी प्रकृति को प्रदर्शित करते हैं।
  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रपति महत्वपूर्ण द्विपक्षीय समझौतों के आदान-प्रदान के भी गवाह बनेंगे।
  • वर्ष 2000 के बाद से मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले छठे भारतीय राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति मुर्मू की यह राजकीय यात्रा भारत और मॉरीशस के बीच दीर्घकालिक और स्थायी संबंधों को रेखांकित करती है।
  • यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
  • मुर्मू ने पैम्पलेमोसस बॉटनिकल गार्डन में मॉरीशस के नेताओं को श्रद्धांजलि दिया। अप्रवासी घाट सहित कई ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का दौरा भी करेंगी। जहां भारतीय गिरमिटिया मजदूर पहली बार मॉरीशस पहुंचे थे।

मॉरीशस के बारे में: 

  • राजधानी: पोर्ट लुइस 
  • मुद्रा: मॉरिशियाई रुपया 
  • प्रधानमंत्री: प्रविंद कुमार जुगनौथ
  • राष्ट्रपति: पृथ्वीराज सिंह रूपुन

FAQ

उत्तर: मॉरीशस

उत्तर: मॉरीशस

उत्तर: पृथ्वीराज सिंह रूपुन

उत्तर: राष्ट्रपति मुर्मू और जुगनौथ संयुक्त रूप से 14 भारत-सहायता प्राप्त परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.