Home > Current Affairs > State > President Inaugurates the 8th Kala Mahotsav, focussed on the North -East

राष्ट्रपति ने उत्तर-पूर्व पर केंद्रित 8वें कला महोत्सव का उद्घाटन किया

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
President Inaugurates the 8th Kala Mahotsav, focussed on the North -East Festival 4 min read

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 28 सितंबर 2024 को , सिकंदराबाद, तेलंगाना में स्थित राष्ट्रपति निलयम में आयोजित  उत्तर-पूर्वी राज्यों पर केंद्रित 8वें भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया। आठ दिवसीय भारतीय कला महोत्सव 29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2024 तक जनता के लिए खुला रहेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान, तेलंगाना के राज्यपाल, जिष्णु देव वर्मा, केंद्रीय उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री सुकनाता मजूमदार और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

राष्ट्रपति मुर्मू एक दिन के तेलंगाना दौरे पर हैं। इससे पहले, राष्ट्रपति ने हैदराबाद, तेलंगाना में राष्ट्रीय कानूनी अध्ययन और अनुसंधान अकादमी (नालसर) विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया।

8वें भारतीय कला महोत्सव 2024 के आयोजक

पूर्वोत्तर राज्यों पर केंद्रित 8वां भारतीय कला महोत्सव केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

8वें भारतीय कला महोत्सव 2024 की विशेषता

महोत्सव पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा की कला, संस्कृति, शिल्प और पाक विविधता का प्रदर्शन करेगा।

इन राज्यों के 300 से अधिक कलाकार और कारीगर राष्ट्रपति निलयम के मुख्य लॉन में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे, जो राष्ट्रपति का शीतकालीन घर है।

महोत्सव भारत की सांस्कृतिक विरासत में पूर्वोत्तर राज्यों के योगदान को उजागर करेगा। यह सामाजिक सद्भाव, समावेशी विकास और उत्तर पूर्व की जीवंत परंपराओं की व्यापक मान्यता को भी बढ़ावा देगा।

राष्ट्रपति निलयम के बारे में

राष्ट्रपति निलयम, बोलारम, सिकंदराबाद में स्थित है, जिसका निर्माण 1860 में हैदराबाद के निज़ाम द्वारा किया गया था। 1948 में हैदराबाद रियासत के भारत में एकीकरण के बाद भारत सरकार ने निज़ाम से इसे अपने हाथ में ले लिया। 

बाद में इसे राष्ट्रपति के शीतकालीन निवास में बदल दिया गया , जहां राष्ट्रपति सर्दियों में कुछ दिनों के लिए रुकते हैं और आधिकारिक कामकाज करते हैं।

भारतीय राष्ट्रपति का ग्रीष्मकालीन निवास शिमला में है जहां राष्ट्रपति गर्मियों के दौरान  कुछ दिनों के लिए  रुकते हैं और आधिकारिक कामकाज करते हैं।

नालसर के बारे में 

  • राष्ट्रीय कानूनी अध्ययन और अनुसंधान अकादमी (नालसर) विश्वविद्यालय, नालसर अधिनियम 1998 के तहत स्थापित एक वैधानिक निकाय है, जिसे आंध्र प्रदेश राज्य विधानमंडल द्वारा पारित किया गया था। 
  • हालाँकि, 2005 में, तेलंगाना राज्य के निर्माण के बाद, नालसर, तेलंगाना के एक अधिनियम द्वारा शासित है।
  • विश्वविद्यालय हैदराबाद, तेलंगाना में स्थित है और पूरे देश के छात्र यहाँ कानूनी अध्ययन के आते हैं।
  • तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नालसर विश्वविद्यालय के चांसलर होते हैं।
  • वर्तमान में, न्यायमूर्ति आलोक अराधे तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश और NALSAR के चांसलर हैं।

फुल फॉर्म

नालसर/NALSAR:  नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च (National Academy of Legal Studies and Research)

FAQ

उत्तर: राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद, तेलंगाना, 29 सितंबर से 6 अक्टूबर 2024 तक।

उत्तर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

उत्तर: केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय द्वारा केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से।

उत्तर: आठ-अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा।

उत्तर: राष्ट्रपति निलयम, सिकंदराबाद, तेलंगाना और ग्रीष्मकालीन विश्राम स्थल शिमला में है।

उत्तर: हैदराबाद, तेलंगाना। तेलंगाना सरकार द्वारा स्थापित।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.