Home > Current Affairs > International > Portugal beats Spain to win the 2024/25 UEFA Nations League Title

पुर्तगाल ने स्पेन को हराकर 2024/25 यूईएफए नेशंस लीग खिताब जीता

Utkarsh Classes Last Updated 12-06-2025
Portugal beats Spain to win the 2024/25 UEFA Nations League Title Sport 4 min read

पुर्तगाल ने जर्मनी के म्यूनिख शहर में स्थित एलियांज एरेना में एक नाटकीय पेनल्टी शूट-आउट में स्पेन को हराकर अपना दूसरा यूईएफए नेशंस लीग खिताब जीता।

इस प्रतियोगिता के दौरान, पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का विश्व कीर्तिमान भी बनाया। 

पुर्तगाल के लिए दूसरा यूईएफए नेशंस लीग खिताब

2024-25 यूईएफए नेशंस लीग का फाइनल, 2018-19 संस्करण के विजेता पुर्तगाल और यूईएफए नेशंस लीग के 2022-23 संस्करण के विजेता स्पेन के बीच खेला गया।

पुर्तगाल ने मेजबान देश जर्मनी को सेमीफाइनल में 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें रोनाल्डो ने विजयी गोल किया था।

मौजूदा यूरो चैंपियन स्पेन ने दूसरे सेमीफाइनल में फ्रांस को 5-1 से हराया।

फाइनल में, स्पेन ने मार्टिन जुबिमेंडी और मिकेल ओयारज़ाबल के माध्यम से दो बार बढ़त हासिल की, लेकिन पुर्तगाल के नूनो मेंडेस और रोनाल्डो ने बराबरी करके मैच को अतिरिक्त समय में ले गए।

अतिरिक्त समय में, दोनों टीमें कोई भी गोल करने में विफल रही और मैच के विजेता का निर्णय करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया।

पेनल्टी शूटआउट में, पुर्तगाल 5-3 से विजेता बन, 2024-25 यूईएफए नेशंस लीग का खिताब दूसरी बार अपने नाम किया।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कीर्तिमान 

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो आठ गोल करके प्रतियोगिता में सबसे ज़्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए।

  • 40 साल 123 दिन की उम्र में क्रिस्टियानो रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल मैच में गोल करने वाले दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष खिलाड़ी बन गए।
  • उन्होंने कांगो के पियरे कलाला मुकेंडी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 37 साल की उम्र में घाना के खिलाफ़ गोल किया था।
  • रोनाल्डो की कप्तानी में पुर्तगाल ने 2019 और 2025 में दो यूईएफए नेशंस लीग खिताब जीते हैं।
  • 221 मैचों में 138 गोल के साथ, रोनाल्डो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज़्यादा गोल किए हैं।
  • क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पांच बार प्रतिष्ठित बैलन डी'ओर पुरस्कार भी जीता है।

यूईएफए नेशंस लीग के बारे में

यूनियन ऑफ़ यूरोपियन फ़ुटबॉल एसोसिएशन (यूईएफए) ने 2018-19 सत्र में यूईएफए नेशंस लीग की शुरुआत की।

जर्मनी ने यूईएफए नेशंस लीग फाइनल के चौथे संस्करण की मेजबानी की।

यूईएफए नेशंस लीग के विजेता

  • 2018/19- पुर्तगाल
  • 2020-21- फ़्रांस
  • 2022/23 - स्पेन
  • 2024/25- पुर्तगाल

यह भी पढ़ें: फ्रांसीसी क्लब पीएसजी ने इंटर मिलान को हराकर 2025 यूईएफए चैंपियंस लीग जीती

FAQ

उत्तर: पुर्तगाल ने फाइनल में स्पेन को हराकर अपना दूसरा यूईएफए नेशंस लीग खिताब जीता।

उत्तर: जर्मनी

उत्तर: पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 40 साल और 123 दिन। उन्होंने 9 जून 2025 को जर्मनी के म्यूनिख में यूईएफए नेशंस लीग के फाइनल में स्पेन के यह खिलाफ गोल किया था।

उत्तर: पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 221 मैचों में 138 गोल किए हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.