Home > Current Affairs > International > PM congratulates players on 16th World Wushu Championship medals

प्रधानमंत्री ने 16वीं विश्व वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतने खिलाड़ियों को बधाई दी

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
PM congratulates players on 16th World Wushu Championship medals Sport 3 min read

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका में हाल ही में आयोजित 16वीं विश्व वुशु चैम्पियनशिप में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी रोशिबिना देवी, कुशल कुमार और छवि को बधाई दी है। 

  • प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनके दृढ़ संकल्प और कौशल ने सही मायने में देश को गौरवान्वित किया है। मुझे यह भी विश्वास है कि उनकी सफलता वुशू खेल को भारत में और अधिक लोकप्रिय बनाएगी।

16वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप:  

  • 2023 विश्व वुशू चैंपियनशिप, विश्व वुशु चैंपियनशिप का 16वां संस्करण था। यह 16 से 20 नवंबर, 2023 तक फोर्ट वर्थ, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में फोर्ट वर्थ कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया था।
  • 16वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप, का 20 नवंबर 2023 को अमेरिका के टेक्सास स्टेट के फोर्ट वर्थ में समापन हुआ।

16वीं विश्व वुशु चैंपियनशिप में भारतीयों का प्रदर्शन: 

  • भारत इस प्रतियोगिता में एक रजत और दो कांस्य पदकों सहित कुल तीन पदक जीतकर पदक तालिका में 18 वें स्थान पर रहा।
  • इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से रोशिबिना देवी ने रजत पदक, जबकि कुशल कुमार और छवि ने कांस्य पदक जीता है।

विश्व वुशु चैंपियनशिप में शीर्ष दस देशों का पदक: 

  • चीनी टीम 15 स्वर्ण पदक जीतकर पदक सूची में शीर्ष स्थान पर रही।
  • अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ के आंकड़ों के अनुसार, वियतनाम की टीम और चीन की मकाऊ टीम दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 
  • हांगकांग, सिंगापुर और मलेशिया क्रमशः चौथे और छठे स्थान पर रहे। 
  • विश्व वुशु चैंपियनशिप की पदक तालिका में शीर्ष दस देशों में सिर्फ एशियाई देश ही रहे हैं। कुल मिलाकर, एशिया के खिलाड़ी वुशु जगत में सबसे मजबूत स्थिति में उभरे हैं। जिसे निम्न तालिका में देखा जा सकता है।

 

रैंक

देश

स्वर्ण

रजत

कांस्य 

कुल

चीन 

15 

15 

2

वियतनाम 

3

11

3

मकाऊ

5

2

4

11

4

हांगकांग

3

2

3

8

5

सिंगापुर

2

3

2

7

6

मलेशिया 

1

7

4

12

7

फिलिपीन्स  

1

4

1

6

8

इंडोनेशिया 

1

3

7

11

9

चीनी ताइपे

1

2

1

4

10

दक्षिण कोरिया 

1

2

1

4

18

भारत 

0

1

2

3

 

  • द्विवार्षिक विश्व वुशु चैंपियनशिप अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ द्वारा आयोजित उच्चतम स्तर का विश्व स्तरीय आयोजन है।

FAQ

Answer:- फोर्ट वर्थ, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में फोर्ट वर्थ कन्वेंशन सेंटर में विश्व वुशु चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया।

Answer:- 2023 में आयोजित विश्व वुशू चैंपियनशिप, विश्व वुशु चैंपियनशिप का 16वां संस्करण था।

Answer:- 16 से 20 नवंबर, 2023 तक फोर्ट वर्थ, टेक्सास, संयुक्त राज्य अमेरिका में फोर्ट वर्थ कन्वेंशन सेंटर में विश्व वुशु चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था।

Answer:- 16वां विश्व वुशु चैम्पियनशिप में सर्वाधिक 15 स्वर्ण पदक जीतकर चीन पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।

Answer:- नवबंर 2023 में आयोजित 16वां विश्व वुशु चैम्पियनशिप में भारत ने कुल 3 पदक (एक रजत और दो कांस्य पदक) प्राप्त किये।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.