Home > Current Affairs > State > North India's River Revitalization Project 'Devika' In Its Final Stages

उत्तर भारत की नदी पुनर्जीवन परियोजना 'देविका' अपने अंतिम चरण में

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
North India's River Revitalization Project 'Devika' In Its Final Stages Government Scheme 3 min read

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर भारत की पहली नदी पुनर्जीवन परियोजना "देविका" का 31 दिसंबर 2023 को निरीक्षण किया। यह परियोजना अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को समर्पित की जाएगी।

देविका नदी पुनर्जीवन परियोजना:

  • इस परियोजना को 'नमामि गंगे' की तर्ज पर फरवरी 2019 में भारत सरकार द्वारा लॉन्च किया गया था। 
  • इस परियोजना को भारत सरकार की राष्ट्रीय नदी संरक्षण परियोजना (NRCP) में शामिल किया गया है।

उद्देश्य :

  • परियोजना का मुख्य उद्देश्य नदी के प्रदूषण को कम करना और जल की गुणवत्ता में सुधार करना है। 

विशेषता :

  • यह परियोजना उत्तर भारत में अपनी तरह की पहली नदी परियोजना है। 
  • देविका नदी पुनर्जीवन परियोजना की लागत 190 करोड़ रुपये  है। 
  • जिसमें केंद्र और केंद्र शासित प्रदेश(UT) द्वारा 90:10 के अनुपात में धनराशि आवंटित की गई है।
  • इस परियोजना के अंतर्गत देविका नदी पर स्नान घाटों का विकास, नवीकरण, कायाकल्प और सौंदर्यीकरण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति, प्राकृतिक जल तट को सुलभ बनाना, श्मशान भूमि इत्यादि का विकास किया जा रहा है।
  • यह जम्मू और कश्मीर की परियोजना है। इससे जम्मू और कश्मीर को कृषि और बागवानी आदि फसलों में लाभ मिलेगा। 

देविका नदी :

  • देविका नदी जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में पहाड़ी सुध (शुद्ध) महादेव मंदिर से निकलती है और पाकिस्तान में रावी नदी में मिल जाती है।
  • इस नदी को गंगा नदी की बहन के रूप में जाना जाता है।

नमामि गंगे कार्यक्रम:

  • इसे जून 2014 में केंद्र सरकार द्वारा 'फ्लैगशिप प्रोग्राम' के रूप में अनुमोदित किया गया था।
  • इसे राष्ट्रीय नदी गंगा के प्रदूषण, संरक्षण और कायाकल्प के प्रभावी उन्मूलन के दोहरे उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था।
  • इसे जल संसाधन मंत्रालय, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग और जल शक्ति मंत्रालय के तहत संचालित किया जा रहा है।
  • यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) और इसके राज्य कार्यक्रम प्रबंधन समूहों (एसपीएमजी)द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
  • नमामि गंगे कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर - प्रतिष्ठित भारतीय हास्य चरित्र, चाचा चौधरी

FAQ

Ans - जम्मू कश्मीर

Ans - फरवरी 2019

Ans - 190 करोड़ रुपये

Ans - देविका नदी जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले में पहाड़ी सुध (शुद्ध) महादेव मंदिर से निकलती है।

Ans - प्रतिष्ठित भारतीय हास्य चरित्र, चाचा चौधरी नमामि गंगे कार्यक्रम के ब्रांड एंबेसडर हैं।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.