ओमान के मस्कट में खेले गए पहले FIH हॉकी5s महिला विश्व कप में नीदरलैंड ने भारत को हराकर फाइनल जीता।
- फाइनल मुकाबले में भारत को नीदरलैंड के हाथों 7-2 से हार का सामना करना पड़ा।
- भारत की तरफ से ज्योति छत्री (20वां मिनट) और रुताजा दादासो पिसल (23वां मिनट) ने गोल दागे।
- प्रतियोगिता में पोलैंड की महिला टीम तीसरे स्थान पर रही।
टूर्नामेंट पुरस्कार और सम्मान:
- सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर: मार्ता कुचारस्का (पोलैंड)
- सर्वश्रेष्ठ जूनियर खिलाड़ी - दीपिका सोरेंग (भारत)
- शीर्ष स्कोरर - टेरेसा वियाना (उरुग्वे) 19 गोल के साथ
- सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी - नूर दे बात (नीदरलैंड)
FIH हॉकी5s महिला विश्व कप 2024:
- FIH हॉकी5s विश्व कप का पहला संस्करण ओमान की राजधानी मस्कट में 24 जनवरी से 27 जनवरी के बीच आयोजित किया गया।
टीमें
- कुल 16 टीमों ने भाग लिया।
पूल A - फिजी, मलेशिया, नीदरलैंड, ओमान
पूल B - ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन, जाम्बिया
पूल C - भारत, नामीबिया, पोलैंड , संयुक्त राज्य अमेरिका
पूल D - न्यूजीलैंड, पराग्वे, थाईलैंड, उरुग्वे
भारतीय महिला टीम -
- कप्तान - रजनी एतिमारपु (गोलकीपर)
- उपकप्तान - महिमा चौधरी
- अन्य सदस्य - बंसारी सोलंकी, अक्षता अबासो ढेकाले, ज्योति छत्री, मारियाना कुजूर, मुमताज खान, अजमीना कुजूर, रुताजा दादासो पिसल, दीपिका सोरेंग।
हॉकी 5-एस क्या है ?
- हॉकी 5-एस बहुत तेज़ी और उच्च कौशल के साथ खेला जाने वाला हॉकी का नया एवं छोटा प्रारूप है।
- कुल 20 मिनट के इस मैच में दोनों टीम में पांँच-पांँच खिलाड़ी होते हैं।
- इस छोटे प्रारूप हेतु खेल का मैदान नियमित मैदान के आकार का आधा होता है।
- एफआईएच के नियम के अनुसार, हॉकी 5-एस के टर्फ के लिये अधिकतम आकार 55 X 42 मीटर होगा, जबकि न्यूनतम आकार 40 X 28 मीटर होगा।