माइकल मार्टिन 23 जनवरी 2025 को दूसरी बार आयरलैंड गणराज्य के (ताओसीच) प्रधान मंत्री चुने गए । वह पहले 2020 से 2022 तक आयरलैंड के प्रधान मंत्री थे। आयरलैंड की संसद के निचले सदन (डैल) के सदस्य ने फियाना फेल राजनीतिक पार्टी के नेता माइकल मैरिटन के समर्थन में 95 और विपक्ष में 76 वोट पड़े ।
आयरलैंड में आम चुनाव के लगभग दो महीने बाद देश में सरकार का गठन हुआ है, जिसमे किसी भी राजनीतिक दल या गठबंधन को निर्णायक जनादेश नहीं मिला था।
आयरलैंड एक संसदीय लोकतंत्र है जहाँ कार्यकारी शक्ति प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट में निहित है। प्रधानमंत्री संसद के निचले सदन डेल के प्रति उत्तरदायी होता है और सदन में उसका बहुमत होता है।
आयरलैंड की संसद को ओइरेचटास के नाम से जाना जाता है और यह द्विसदनीय है। संसद के ऊपरी सदन को एरेन (सीनेट) और निचले सदन को डेल कहा जाता है।
डेल के 174 सदस्य लोगों द्वारा पाँच साल की अवधि के लिए चुने जाते हैं।
34वें डेल के गठन के लिए चुनाव 29 नवंबर 2024 को हुआ था, जिसमें 59.7% मतदान हुआ था, जो पिछले एक सदी से भी ज़्यादा समय में सबसे कम था।
माइकल मार्टिन की फियाना फ़ेल पार्टी ने 48 सीटें जीतीं, जबकि उनके गठबंधन सहयोगी फाइन गेल ने 38 सीटें हासिल कीं।
गठबंधन ने 86 सीटें हासिल कीं, जबकि सरकार बनाने के लिए ज़रूरी बहुमत 88 था।
2020 में फाइन गेल और फियाना फेल राजनीतिक दलों ने मिलकर पहली बार एक गठबंधन सरकार बनाया, जहाँ दोनों दलों के नेता संसद के कार्यकाल के आधे समय के लिए आयरलैंड के प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में बारी-बारी से पद संभालेंगे।
2020 में माइकल मार्टिन प्रधानमंत्री बने और फाइन गेल पार्टी के लियो वराडकर उप प्रधानमंत्री बने।
2022 में भारतीय मूल के लियो वराडकर प्रधानमंत्री बने लेकिन उन्होंने 2024 में इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद फाइन गेल के साइमन हारिस 33वें डैल में प्रधानमंत्री बने।
साइमन हैरिस आयरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं।
वर्तमान सरकार में माइकल मार्टिन प्रधानमंत्री हैं और साइमन हैरिस उप प्रधानमंत्री हैं।
साइमन हैरिस के 2027 में आयरलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में माइकल मार्टिन की जगह लेने की उम्मीद है।
आयरलैंड गणराज्य पश्चिमी यूरोप का एक देश है जो ब्रिटिश द्वीपों में स्थित है।
देश को इसके प्रचुर हरे घास के मैदानों के कारण एमराल्ड आइल्स के नाम से भी जाना जाता है।
इसे 1801 में यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा बनाया गया और 1919 में इसे स्वतंत्रता मिली।
स्वतंत्रता देने से पहले आयरलैंड का विभाजन अंग्रेजों द्वारा किया गया था।
आयरलैंड को प्रोटेस्टेंट ईसाई बहुल क्षेत्र उत्तरी आयरलैंड में और कैथोलिक ईसाई बहुल स्वतंत्र देश आयरलैंड गणराज्य में विभाजित किया गया।
उत्तरी आयरलैंड अभी भी यूनाइटेड किंगडम का हिस्सा है।
आयरलैंड अब यूरोपीय संघ और यूरोज़ोन का सदस्य है।
राजधानी: डबलिन
मुद्रा: यूरो
राष्ट्रपति: माइकल डी. हिगिंस
प्रधानमंत्री: माइकल मार्टिन