भारत ने 2025 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में अपना अभियान 10 - एक स्वर्ण, तीन रजत और छह कांस्य पदकों के साथ समाप्त किया जिसमे मनीषा भानवाला ने भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता।
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 2024 सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 20वें संस्करण में, भारतीय पहलवानों ने नौ पदक - चार रजत और पाँच कांस्य जीते थे।
सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के 21वें संस्करण का आयोजन यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग द्वारा किया गया था और इसकी मेजबानी जॉर्डन की राजधानी अम्मान ने 25-30 मार्च 2025 तक की थी। अम्मान, पहली बार इस प्रतिष्ठित महाद्वीपीय आयोजन की मेजबानी कर रहा था।
भारत ने अम्मान चैंपियनशिप के लिए 30 सदस्यीय कुश्ती दल भेजा था। इसमें 10 महिलाएँ और 10-10 पुरुष पुरुष फ़्रीस्टाइल और ग्रीको-रोमन श्रेणियों के लिए थे।
भारतीय दल में 2024 पेरिस ओलंपियन और विश्व कांस्य पदक विजेता अंतिम पंगल, पूर्व विश्व यू 23 चैंपियन रीतिका और विश्व यू 17 चैंपियन मानसी लाथर शामिल थे।
भारतीय पदक विजेता निम्नलिखित हैं:
स्वर्ण पदक - एक
रजत पदक-तीन
कांस्य पदक - छह पदक
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग दुनिया में कुश्ती का शासी निकाय है।
यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग फेडरेशन की स्थापना 1921 में इंटरनेशनल एमेच्योर रेसलिंग फेडरेशन के रूप में की गई थी।
1952 में इसका नाम बदलकर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ एमेच्योर रेसलिंग (फीला) कर दिया गया और फिर 2014 में इसका वर्तमान नाम यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग हो गया।
मुख्यालय: कॉर्सियर-सुर-वेवे, स्विटजरलैंड
अध्यक्ष: नेनाद लालोविक