Home > Current Affairs > International > Kumud Saini sole Indian gold medalist in 2024 Archery Asia Cup Stage 3

कुमुद सैनी, तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण 3 में एकमात्र भारतीय स्वर्ण पदक विजेता

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
Kumud Saini sole Indian gold medalist in 2024 Archery Asia Cup Stage 3 Person in News 4 min read

कुमुद सैनी ने 8 जून 2024 को दक्षिण कोरिया के सुवोन शहर में आयोजित तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण  3 में भारत के लिए एकमात्र स्वर्ण पदक जीता। भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशिया कप में अपना अभियान पांच पदकों - एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य के साथ समाप्त किया।

कुमुद ने व्यक्तिगत स्पर्धाओं में भारत के लिए एकमात्र पदक जीता 

17 वर्षीय कुमुद सैनी व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय तीरंदाज थीं। बाकी चार पदक टीम स्पर्धा में आए। कुमुद ने व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। फाइनल में कुमुद ने दक्षिण कोरियाई लड़की पार्क येरिन को 143-140 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

उन्होंने तीरंदाजी एशिया कप 2024 चरण - 3 प्रतियोगिता  में भारत के लिए पांचवां और अंतिम पदक जीता। इस पदक के अलावा कुमुद ने इस प्रतियोगिता में दो अन्य पदक भी जीते। कुमुद ने  भारतीय महिला और मिश्रित कंपाउंड टीमों के सदस्य के रूप में दो अन्य पदक जीते थे।

2024 तीरंदाजी एशिया कप चरण 3 में भारत के लिए पदक विजेता  

सुवॉन इवेंट में भारत के लिए पदक विजेता निम्नलिखित हैं।

स्वर्ण पदक 

  • महिला कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कुमुद सैनी।

रजत पदक

  • महिला कंपाउंड टीम स्पर्धा में कुमुद सैनी, माया बिश्नोई और तेजल राजेंद्र साल्वे की टीम ने।
  • मिश्रित कंपाउंड टीम स्पर्धा में कुमुद सैनी और मानव जाधव की टीम ने।

कांस्य पदक 

  • पुरुषों की कंपाउंड टीम स्पर्धा में मानव जाधाओ, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु और कुशल दलाल की टीम ने।
  • महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भार्गवीबेन भगोरा, बसंती महतो और शारवरी सोमनाथ शेंडे की टीम ने।

2024 तीरंदाजी एशिया कप चरण 3

2024 तीरंदाजी एशिया कप चरण 3 दक्षिण कोरियाई शहर सुवोन में 4 से 9 जून 2024 तक आयोजित किया गया था। यह 2024 तीरंदाजी एशिया कप का इस साल का तीसरी प्रतियोगिता थी  इसीलिए इसे तीसरा चरण कहा गया।

तीरंदाजी एशिया कप चरण 1 फरवरी में इराक के बगदाद शहर में आयोजित किया गया था, जबकि बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित होने वाला दूसरा चरण रद्द कर दिया गया था।

भारत ने बगदाद में पहले चरण में 14 पदक जीते - नौ स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य।

भारत ने सुवोन प्रतियोगिता में 16 सदस्यों-आठ पुरुष और आठ महिला खिलड़ियों की टीम भेजी थी । कई शीर्ष भारतीय तीरंदाजों ने सुवोन  प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया।

तीन बार की ओलंपियन और बगदाद स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता दीपिका कुमारी, शीर्ष कंपाउंड तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और अभिषेक वर्मा ने सुवोन स्पर्धा में भाग नहीं लिया।

सुवॉन स्पर्धा में 18 एशियाई देशों के 158 तीरंदाजों ने भाग लिया।

FAQ

उत्तर: व्यक्तिगत महिला कंपाउंड स्पर्धा में कुमुद सैनी ने।

उत्तर: सुवोन, दक्षिण कोरिया में ।

उत्तर: पाँच पदक - एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य।

उत्तर: तीरंदाजी।

उत्तर: दक्षिण कोरिया।
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.