Home > Current Affairs > International > IONS 2023: 8th Edition Of Naval Chiefs Conclave Hosted in Bangkok

आईओएनएस 2023: बैंकॉक में नौसेना प्रमुखों के सम्मेलन का 8वां संस्करण आयोजित

Utkarsh Classes Last Updated 07-02-2025
IONS 2023: 8th Edition Of Naval Chiefs Conclave Hosted in Bangkok Summit and Conference 4 min read

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (IONS) में नौसेना प्रमुखों की सम्मेलन (सीओसी) का आयोजन 19 से 22 दिसंबर 2023 तक किया गया। आईओएनएस-2023 के 8वें संस्करण का आयोजन रॉयल थाई नेवी द्वारा थाईलैंड के बैंकॉक में किया गया।

  • वर्ष 2025 के अंत में आयोजित होने वाली नौसेना प्रमुखों की 9वीं संगोष्ठी का आयोजन भारत में किया जाएगा। 

आईओएनएस सदस्य और पर्यवेक्षक देशों ने भाग लिया: 

  • आईओएनएस-2023 में 27 सदस्य देशों और पर्यवेक्षक देशों के नौसेना प्रमुखों एवं वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार द्वारा तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ इस कार्यक्रम में भारत का नेतृत्व किया गया।

थाईलैंड बना आईओएनएस का अध्यक्ष: 

  • मेजबान देश थाईलैंड, ने इस संगोष्ठी के दौरान हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी के अध्यक्ष का कार्यभार ग्रहण किया। 
  • आईओएनएस-2023 के दौरान थाईलैंड ने अगले दो वर्षों के लिए कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।

आईओएनएस का ध्वज:  

  • इस संगोष्ठी में सर्वप्रथम भारत द्वारा तैयार किए गए ध्वज को आईओएनएस ध्वज के रूप में अपनाया गया। 
  • भारत ने आगामी वर्षों के लिए समुद्री सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत पर आईओएनएस कार्य समूहों के सह-अध्यक्ष के रूप में पदभार भी संभाला।

आईओएनएस की सदस्यता बढ़कर 34 हुई:  

  • संगोष्ठी में कोरिया गणराज्य की नौसेना का नवीनतम 'पर्यवेक्षक' के रूप में स्वागत किया गया। इससे अब हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी की सामूहिक शक्ति या सदस्यों की संख्या बढ़कर 34 (25 सदस्य और 09 पर्यवेक्षक) हो गई है।
  • भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने संगोष्ठी के दौरान मेजबान देश थाईलैंड की रॉयल थाई नेवी के कमांडर-इन-चीफ एडम एडूंग पैन-इम के साथ वार्ता की।
  • दोनों पक्षों ने ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव के आधार पर द्विपक्षीय नामकरण सहित दोनों देशों के बीच रक्षा गतिविधियों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की।
  • साथ ही भारतीय नौसेना प्रमुख ने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, ईरान, इटली, मलेशिया, मॉलदीव, रूस, सऊदी अरब और स्पेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ भी द्विपक्षीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा की। 
  • संगोष्ठी से इतर, एडमिरल आर हरि कुमार ने बैंकॉक में भारतीय नौसेना के जहाज कदमत्त का भी दौरा किया। आईएनएस कदमत्त लंबी दूरी की सफल अभियान के क्रम में अभी बैंकॉक में तैनात है।

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आईओएनएस) के बारे में: 

  • आईओएनएस की कल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में की गई थी।
  • आईओएनएस का प्रथम संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। भारतीय नौसेना ने दो वर्ष (2008 - 2010) के लिए प्रथम अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाली थी। 
  • आईओएनएस का उद्देश्य क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करना है। साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र के तटीय देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है। 
  • 9वीं संगोष्ठी के आयोजन के दौरान भारत आईओएनएस (2025-2027) के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेगा।
  • आईओएनएस प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध एक प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत सुनिश्चित करने का भी कार्य करती है।
  • आईओएनएस की अध्यक्षता:  
  1. भारत (2008-10), 
  2. संयुक्त अरब अमीरात (2010-12), 
  3. दक्षिण अफ्रीका (2012-14), 
  4. ऑस्ट्रेलिया (2014-16), 
  5. बांग्लादेश (2016-18), 
  6. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान (2018-21),
  7. फ्राँस (2021-23) और  
  8. थाईलैंड (2023-25) दिसंबर 2023 में दो वर्ष के कार्यकाल के लिये अध्यक्षता ग्रहण की।
  9. भारत (2025-27)। 

FAQ

Answer:- बैंकॉक, थाईलैंड

Answer:- 8वां संस्करण

Answer:- नई दिल्ली

Answer:- 2008

Answer:- दो वर्षो के अंतराल पर

Answer:- भारत
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Utkarsh Classes: Prepare for State & Central Govt Exams

With the trust and confidence of our students, the Utkarsh Mobile App has become a leading educational app on the Google Play Store. We are committed to maintaining this legacy by continually updating the app with unique features to better serve our aspirants.