भारतीय महिला हॉकी टीम ने 'महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023' का खिताब जीत लिया है। भारत ने फाइनल मुकाबला जीतकर दूसरी बार इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम की सराहना की है।
फाइनल में जापान को हराकर बनी एशियाई चैम्पियन:
- मेजबान टीम ने 5 नवंबर 2023 को रांची स्थित मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए अंतिम मुकाबले में जापान को 4-0 से हराया।
चीन की स्थिति:
- महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 में चीन ने कोरिया को 2-1 से हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 के मुख्य परिणाम:
- भारत की इस हॉकी मैच आयोजित सात मैचों में यह लगातार सातवीं जीत थी।
- झारखंड की सलीमा टेटे को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
- भारतीय टीम के लिए संगीता कुमारी ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छह गोल किए।
- चीन की जियाकी झोंग 7 गोल के साथ टॉप स्कोरर रहीं।
- हॉकी इंडिया ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम की प्रत्येक खिलाडी को तीन-तीन लाख रूपए देने की घोषणा की है।
- इसके अलावा हर एक सहयोगी कर्मचारी को डेढ लाख रूपए दिए जाएंगे।
- झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय टीम को जीत पर बधाई दी है।
- भारत ने इससे पहले, साल 2016 में यह खिताब अपने नाम किया था।
- भारतीय टीम 2013 और 2018 में रजत पदक विजेता रह चुकी है।