पांच देशों का नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2025, जिसमें भारतीय नौसेना भी शामिल है, पश्चिमी प्रशांत महासागर में गुआम तट पर शुरू हुआ। सी ड्रैगन अभ्यास 2025 की मेजबानी संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना के 7वें बेड़े द्वारा की जा रही है और यह 4-19 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा।
यह एक वार्षिक बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास है जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका के सहयोगी और साझेदार देशों को आमंत्रित किया जाता है, ताकि सहयोगियों और साझेदारों के बीच सामरिक और कमांड इंटरऑपरेबिलिटी में सुधार और मजबूत किया जा सके।
यह अभ्यास 2019 में संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के संयुक्त अभ्यास के रूप में शुरू हुआ था।
2020 में, अभ्यास में जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ़), कोरिया गणराज्य नौसेना (दक्षिण कोरिया) और रॉयल न्यूजीलैंड नौसेना शामिल हुई।
2021,2022,2023 में आयोजित अभ्यासों में, चार क्वाड सदस्य - भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका तथा रॉयल कनाडाई वायु सेना और कोरिया गणराज्य नौसेना ने भाग लिया।
2024 के अभ्यास में रॉयल कैंडियन वायु सेना को आमंत्रित नहीं किया गया था, और यह एक क्वाड प्लस दक्षिण कोरियाई अभ्यास बन गया।
2025 के संस्करण में पाँच देशों - संयुक्त राज्य अमेरिका की नौसेना भारतीय नौसेना, जापान समुद्री आत्मरक्षा बल, रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना और कोरिया गणराज्य की नौसेना भाग ले रहे है।
भारत और अमेरिका के बीच सैन्य अभ्यास की सूची
भारत 2025 में 6वें क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा