Home > Current Affairs > International > Indian Navy Chief participates in 25th ISS held in US

भारतीय नौसेना प्रमुख ने अमेरिका में आयोजित 25वीं आईएसएस में भाग लिया

Utkarsh Classes 25-09-2023
Indian Navy Chief participates in 25th ISS held in US Defence 7 min read

भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार ने संयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित 25वें अंतरराष्ट्रीय समुद्री शक्ति संगोष्ठी (आईएसएस) में भाग लिया।

इस कार्यक्रम का आयोजन 19 से 22 सितंबर 2023 तक अंतर्राष्ट्रीय समुद्री शक्ति संगोष्ठी (आईएसएस) अमेरिकी नौसेना द्वारा यूएस नेवल वॉर कॉलेज न्यूपोर्ट रोड आइलैंड में किया गया।

सीएनएस आर हरि कुमार का अन्य देशों के साथ वार्ता: 

  • इसी दौरान सीएनएस ने आईएसएस के इतर कई अन्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
  • इनमें प्रमुखतः संयुक्‍त राज्‍य अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, मिस्र, फिजी, इजरायल, इटली, जापान, केन्या, पेरू, सऊदी अरब, सिंगापुर और ब्रिटेन सहित विभिन्न देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की।
  • राजकीय यात्रा के दौरान आयोजित व्यापक कार्यक्रम स्वतंत्र खुले और समावेशी भारत-प्रशांत क्षेत्र एवं अंतर्राष्ट्रीय नियम आधारित व्यवस्था के विजन को साकार करने की दिशा में भारतीय नौसेना की दृढ़ता का प्रदर्शन है।
  • यात्रा के दौरान मालाबार, रिमपैक, सी ड्रैगन और टाइगर ट्रायम्फ जैसे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में भारतीय नौसेना (आईएन) - संयुक्‍त राज्‍य नौसेना (यूएसएन) परिचालन भागीदारी की खोज के लिए व्यापक विचार-विमर्श किया गया।
  • आईएसएस में सीएनएस ने मानव संसाधन प्रबंधन की चुनौतियों के सन्दर्भ में भी विस्तार से वार्ता की।
  • विभिन्न क्षेत्रों में पारस्परिकता को संस्थागत बनाने के लिए दोनों नौसेनाओं के बीच नियमित विषय वस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान भी होता है।
  • इसमें प्रशिक्षित कर्मियों की भर्ती और प्रतिधारण और अग्निपथ योजना के माध्यम से इन्हें संबोधित करने, महिलाओं को सशक्त बनाने और भारतीय नौसेना को लिंग-तटस्थ बल के रूप में स्थापित करने की दिशा में भारत की पहल के विशेष संदर्भ में बात की गई। 

सीएनएस एडमिरल आर हरि कुमार की यात्रा से दोनों देशों के मध्य रक्षा संबंध और मजबूत हुए: 

  • सीएनएस की अमेरिका यात्रा ने द्विपक्षीय सहयोग को और भी गहरा किया है। साथ ही हिन्द-प्रशांत में विविध भागीदारों के साथ जुड़ने के लिए शीर्ष स्तर की नौसेना की भागीदारी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया गया।

भारतीय और अमेरिका (यूएसए) की सशस्त्र सेनाओं के मध्य सैन्य अभ्यास: 

  • भारत समय-समय पर विश्व के विभिन्न देशों के सशस्त्र बलों के साथ द्विपक्षीय अभ्यास आयोजित करता रहा है। इसी क्रम ने भारत अन्य देशों की तुलना में अमेरिका के साथ अधिक अभ्यास करता है। 
  • इस द्विपक्षीय अभ्यास में सेना के तीनों प्रारूपों को शामिल किया जाता है; इनमें कुछ को निम्नलिखित रूप में देखा जा सकता है:  

थल सेना से जुड़े अभ्यास: 

  • युद्ध अभ्यास: अभ्यास ब्रिगेड-स्तरीय मिशन योजना के साथ-साथ बटालियन स्तर (प्रत्येक सेना से लगभग 250 सैनिक) पर आयोजित किए जाते हैं।
  • वज्र प्रहार (सेना विशेष बल): इसकी शुरुआत 2010 में हुई थी। यह अमेरिकी और भारतीय विशेष बल दस्तों के मध्य आयोजित किया जाता है। इसका नवीनतम क्रम (13वां संस्करण) 28 अगस्त 2022 को बकलोह, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया गया था।

वायु सेना से जुड़े अभ्यास: 

  • कोप इंडिया: कोप इंडिया-23 का नवीनतम क्रम (छठा संस्करण) अप्रैल 2023 में वायु सेना स्टेशनों कलाईकुंडा, पानागढ़ और आगरा में आयोजित किया गया था।

त्रि-सेवा  से जुड़े अभ्यास: 

  • टाइगर ट्राइंफ (टीआरआईयूएमपीएच): 
  • टाइगर ट्राइंफ से तात्पर्य ट्राई-सर्विसेज इंडिया यू.एस. एम्फीबियस एक्सरसाइज से है। इसमें भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना की एक टुकड़ी ने अमेरिकी नौसेना और उसकी मरीन कोर के साथ अभ्यास में भाग लेता है।
  • टाइगर ट्राइंफ का पहला अभ्यास नवंबर 2019 में विशाखापत्तनम और काकीनाडा के पास आयोजित किया गया था।
  • जबकि इसका दूसरा संस्करण 18 से 20 अक्टूबर 2022 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया गया था।

बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास: 

  • मालाबार नौसेना अभ्यास: 
  • वर्ष 1992 में आरंभ किया गया। 
  • वर्तमान में इसमें चार देश भाग लेते हैं: भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान
  • इस अभ्यास में जापान 2015 में और ऑस्ट्रेलिया 2020 में शामिल हुआ। 
  • इसका नवीनतम संस्करण (27वां मालाबार अभ्यास) अगस्त 2023 के महीने में सिडनी, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।
  • रिमपैक नौसेना अभ्यास: 
  • रिम ऑफ द पैसिफिक एक्सरसाइज (रिमपैक) अमेरिकी नौसेना द्वारा आयोजित दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।
  • इसका 22वां संस्करण 2022, हवाई, अमरीका में आयोजित किया गया था। इसमें भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और एक समुद्री गश्ती विमान की भागीदारी देखी गई।

भारत-अमेरिका के मध्य विशेष अभ्यास: 

  • संगम अभ्यास: 
  • यह एक संयुक्त नौसेना विशेष बल अभ्यास है जिसमें भारतीय नौसेना के समुद्री कमांडो बल (मारकोस) और अमेरिकी नौसेना के विशेष बल, SEALs शामिल होते हैं।
  • पहला संगम अभ्यास 1994 में आयोजित किया गया था।
  • अभ्यास संगम का 7वां संस्करण दिसंबर 2022 में गोवा में आयोजित किया गया था।
  • तरकश अभ्यास: 
  • यह दोनों देशों की विशिष्ट आतंकवाद विरोधी बलों के मध्य एक संयुक्त अभ्यास है। 
  • इस अभ्यास में भारत की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड जबकि अमेरिका की ओर से उसके विशेष बल इसमें प्रतिभाग करते हैं।

 

FAQ

Ans. - संयुक्त राज्य अमेरिका

Ans. - यूएस नेवल वॉर कॉलेज न्यूपोर्ट रोड आइलैंड

Ans. - भारतीय नौसेना प्रमुख (सीएनएस) एडमिरल आर हरि कुमार

Ans. - संयुक्त राज्य अमेरिका

Ans. - कलाईकुंडा, पानागढ़ और आगरा
Leave a Review

Today's Article

Utkarsh Classes
DOWNLOAD OUR APP

Download India's Best Educational App

With the trust and confidence that our students have placed in us, the Utkarsh Mobile App has become India’s Best Educational App on the Google Play Store. We are striving to maintain the legacy by updating unique features in the app for the facility of our aspirants.