भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने मस्कट, ओमान में आयोजित फाइनल में चीन को 3-2 से हराकर में अपने महिला जूनियर एशिया कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। पिछले 2023 संस्करण के विजेता भारतीय टीम ने 15 दिसंबर 2024 को मस्कट में खेले गए फाइनल में पेनल्टी शूट-आउट में चीन को 3-2 से हराकर 10वां महिला जूनियर एशिया कप जीता।
2024 महिला जूनियर एशिया कप में शीर्ष पांच टीमें-भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और मलेशिया ने चिली में होने वाले आगामी 2025 एफआईएच महिला जूनियर विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
10वां महिला जूनियर एशिया कप 7 से 15 दिसंबर 2024 तक मस्कट, ओमान में आयोजित किया गया था।
भारतीय महिला टीम ने भारतीय पुरुष हॉकी टीम की बराबरी की, जिसने मस्कट, ओमान में आयोजित पांचवीं बार, 2024 हॉकी जूनियर एशिया कप जीता।
चीन महिला जूनियर एशिया कप का अपना आठवां फाइनल खेल रहा था, जिसे इसे तीन बार जीता है, जबकि भारत महिला जूनियर एशिया कप का अपना तीसरा फाइनल खेल रहा था।
चीनी खिलाड़ी जिनझुआंग ने मैच का पहला गोल 30 मिनट में किया, जिसे मैच के 41वें मिनट में कनिका सिवाच ने गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के कई मौके गंवाए। निर्धारित समय के अंत में दोनों टीमों का स्कोर 1-1 रहा। पेनल्टी शूटआउट में भारतीय गोलकीपर निधि ने तीन गोल बचाकर भारत को दूसरी बार खिताब जीतने में मदद की।
पेनल्टी शूटआउट में भारत के लिए साक्षी राणा, इशिका और सुनीता टोप्पो ने गोल किए, जबकि चीन के लिए लिहांग वांग, जिंगी ली और डंडन जुओ ने गोल किए। इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने जापान को 3-1 से हराया था और दूसरे सेमीफाइनल में चीन ने दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराया था।
10वां महिला जूनियर एशिया कप 2024 चिली में होने वाले आगामी 2025 एफआईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी था।
2025 विश्व कप में कुल 24 टीमें खेलेंगी और एशिया के लिए पांच स्थान आरक्षित किए गए हैं।
भारत, चीन, जापान और दक्षिण कोरिया ,इस प्रतियोगिता की शीर्ष चार टीम होने के कारण विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था। 5वें और छठे स्थान का फैसला करने के लिए हुए मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को हराकर 5वां स्थान हासिल किया और इस तरह 2025 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।
21 वर्ष से कम आयु की महिला खिलाड़ियों के लिए महिला जूनियर एशिया कप का आयोजन एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा किया जाता है। पहला महिला जूनियर एशिया कप 1992 में मलेशिया के कुआलालंपुर में आयोजित किया गया था और दक्षिण कोरिया ने इसे जीता था।
यह प्रतियोगिता एफ़आईएच महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए एकक्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है।
दक्षिण कोरिया इस प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम है, जिसने इसे चार बार जीता है। चीन ने इसे तीन बार जीता, और भारत ने 2023 और 2024 संस्करणों में दो बार जीता,
महिला जूनियर एशिया कप के विजेता
संस्करण,वर्ष |
मेज़बान |
विजेता |
उपविजेता |
पहला ,1992 |
कुआलालंपुर, मलेशिया |
दक्षिण कोरिया |
चीन |
दूसरा,1996 |
शिराने, जापान |
दक्षिण कोरिया |
चीन |
तीसरा, 2000 |
कुआलालंपुर, मलेशिया |
दक्षिण कोरिया |
चीन |
चौथा , 2004 |
हैदराबाद, भारत |
चीन |
दक्षिण कोरिया |
पांचवां, 2008 |
कुआलालंपुर, मलेशिया |
दक्षिण कोरिया |
चीन |
छठा 2012 |
बैंकॉक, थाईलैंड |
चीन |
भारत |
सातवां, 2015 |
चांगझौ, चीन |
चीन |
जापान |
आठवां, 2021 |
काकामिघारा, जापान |
कोविड-19 के कारण रद्द कर दिया गया |
|
नौवां, 2023 |
काकामिघारा, जापान |
भारत |
दक्षिण कोरिया |
दसवां, 2024 |
मस्कट. ओमान |
भारत |
चीन |
यह भी पढ़ें: भारत ने पुरुष महिला जूनियर एशिया कप 2024 जीता
क्या आप अपने सपनों के करीब एक कदम बढ़ाने के लिए तैयार हैं?
उत्कर्ष क्लासेज छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट (यूसीएसएटी) 2024 के लिए अभी पंजीकरण करें और 100% छात्रवृत्ति के साथ आगामी उत्कर्ष क्लासेज के ऑफलाइन बैच में दाखिला लेने का अवसर प्राप्त करें! 22 दिसंबर 2024 को होने वाला यूसीएसएटी सभी उम्मीदवारों को - चाहे वे सरकारी परीक्षा, नीट या जेईई की तैयारी कर रहे हों - अपने प्रदर्शन के आधार पर पूरी या आंशिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने का मौका देता है।
5 से 20 दिसंबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन खुले रहने के साथ आप उत्कर्ष क्लासेज की इस अभूतपूर्व पहल का हिस्सा बन सकते हैं। बिना किसी खर्च के अध्ययन करने के इस अद्भुत अवसर से न चूकें। आज ही पंजीकरण करें और अपने भविष्य को संवारें!
यूसीएसएटी 2024 विवरण |
|
टेस्ट का नाम |
छात्रवृत्ति और एडमिशन टेस्ट |
पंजीकरण तिथि |
5 से 20 दिसम्बर 2024 |
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि |
21 दिसम्बर 2024 |
परीक्षा तिथि |
22 दिसम्बर 2024 |
परिणाम घोषणा तिथि |
25 दिसम्बर 2024 |
परीक्षा केंद्र |
|
परीक्षा मोड |
ऑफलाइन |
पंजीकरण लिंक |
|
यूसीएसएटी सम्पूर्ण विवरण |