संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्रेलियाहिंद-23 (ऑस्ट्राहिंद-23) के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए 81 कर्मियों वाला भारतीय सशस्त्र बल दल 22 नवंबर 2023 ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुआ। "ऑस्ट्राहिंद-23" अभ्यास 22 नवंबर से 06 दिसंबर 2023 तक पर्थ, ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है।
ऑस्ट्राहिंद-23 में दोनों देशों का प्रतिनिधित्व:
- भारतीय सेना के दल में गोरखा राइफल्स की एक बटालियन के 60 जवान शामिल हैं। 60 कर्मियों वाली ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी 13 वीं ब्रिगेड से शामिल हैं।
- भारत की ओर से भारतीय नौसेना का एक अधिकारी और भारतीय वायु सेना के 20 कर्मी भी इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। जबकि ऑस्ट्रेलियाई दल में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना के प्रत्येक से 20-20 सैन्यकर्मी भाग ले रहे हैं।
ऑस्ट्राहिंद को एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना:
- अभ्यास ऑस्ट्रेलियाहिंद 2022 में शुरू किया गया था और पहला संस्करण महाजन, राजस्थान में आयोजित किया गया था। इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया में वैकल्पिक रूप से आयोजित करने के लिए एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने की योजना बना रहे हैं।
ऑस्ट्राहिंद आयोजन का उद्देश्य:
- अभ्यास का उद्देश्य सहयोगात्मक साझेदारी को बढ़ावा देना और दोनों पक्षों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करना है।
- यह अभ्यास, शांति स्थापना अभियानों पर संयुक्त राष्ट्र के अध्याय VII के तहत शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में बहु-डोमेन संचालन करते समय अंतर-संचालनीयता को बढ़ावा देगा।
ऑस्ट्राहिंद-23 में पूर्व नियोजित कार्यक्रम:
- संयुक्त सैन्याभ्यास विचारों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगा और सामरिक संचालन के लिए रणनीति और तकनीक प्रक्रियाओं का संयुक्त रूप से अभ्यास एवं साझा करेगा।
- प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में उच्च स्तर की स्थितिजन्य जागरूकता प्राप्त करने के लिए स्नाइपर फायरिंग और संयुक्त रूप से निगरानी और संचार उपकरण संचालित करना भी शामिल है।
- कंपनी/बटालियन स्तर पर सामरिक कार्रवाइयों के अलावा हताहत प्रबंधन और निकासी का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के रणनीतिक संबंधों को और सुदृढ़ करेगा:
- यह अभ्यास दोनों सेनाओं के बीच समझ को बढ़ावा देने और दोनों मित्र देशों के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत करने में भी मदद करेगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया के मध्य रक्षा सहयोग:
- रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए जून 2020 में वर्चुअल समिट के दौरान म्यूचुअल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट एग्रीमेंट (एमएलएसए) पर हस्ताक्षर किये गए।
- सितंबर 2021 में 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद सम्पन्न हुआ और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री ने जून 2022 में भारत का दौरा किया।
- नवबंर 2023 के तीसरे सप्ताह में दोनों देशों के मध्य 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद आयोजित किया गया। जिसमें दोनों देशों के मध्य रक्षा सहयोग को और उच्च स्तर पर ले जाने की दिशा में कई बिन्दुओं पर सहमति बनी।
- संयुक्त सैन्य अभ्यास:
- ऑस्ट्रेलिया के आमंत्रण पर भारतीय सैन्य बलों के, तालिस्मान सेबर 2023 में क्वींसलैंड, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया, उत्तरी क्षेत्र और न्यू साउथ वेल्स में तैनात 30,000 से अधिक सैन्य कर्मी शामिल हुए। पहली बार नॉरफ़ॉक द्वीप के आसपास अभ्यास का आयोजन किया गया।
- ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में अगस्त 2023 में भारत, जापान और अमेरिका की भागीदारी के साथ "मालाबार" अभ्यास का आयोजन किया गया।